1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. जम्मू-कश्मीर में मंत्रिमंडल विस्तार, श्रीनगर के लोक भवन में 4 नए मंत्रियों ने ली शपथ, कांग्रेस अब भी सरकार से बाहर

जम्मू-कश्मीर में मंत्रिमंडल विस्तार, श्रीनगर के लोक भवन में 4 नए मंत्रियों ने ली शपथ, कांग्रेस अब भी सरकार से बाहर

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंत्री पद की शपथ दिलाई। नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता अली मोहम्मद सागर, अल्ताफ अहमद कालू, शमीमा फिरदौस और मीर सैफुल्ला ने मंत्री पद की शपथ ली।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा दिला रहे मंत्रियों को शपथ- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT उपराज्यपाल मनोज सिन्हा दिला रहे मंत्रियों को शपथ

जम्मू-कश्मीर में मंत्रिमंडल का विस्तार आज श्रीनगर के लोक भवन में हुआ। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शपथ ग्रहण समारोह की अध्यक्षता की। वर्तमान में जम्मू-कश्मीर मंत्रिमंडल में 6 मंत्री हैं, जबकि UT अधिनियम के अनुसार इसमें कुल 9 मंत्री हो सकते हैं। NC ने गठबंधन सहयोगी कांग्रेस के लिए 3 सीटें रखी थीं, लेकिन कांग्रेस ने तब तक सरकार में शामिल होने से इनकार कर दिया था, जब तक कि पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल नहीं हो जाता।

4 नए चेहरों को किया गया शामिल

मंत्रिमंडल में 4 नए चेहरों को शामिल किया गया। नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता अली मोहम्मद सागर, अल्ताफ अहमद कालू, शमीमा फिरदौस और मीर सैफुल्ला ने श्रीनगर राजभवन में नए मंत्रियों के रूप में शपथ ली। पार्टी सूत्रों का कहना है कि नए मंत्रिमंडल की घोषणा के बाद मतभेद पैदा होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। 

मंत्रिमंडल विस्तार

जम्मू-कश्मीर सरकार में अब नए मंत्रिमंडल विस्तार के जानिए अब उमर अब्दुल्ला सरकार का मंत्रिमंडल कैसा है।

  • उमर अब्दुल्ला (मुख्यमंत्री)
  • सुरिंदर चौधरी (उपमुख्यमंत्री)
  • जावेद डार (मंत्री)
  • जावेद राणा (मंत्री)
  • सकीना इटू (मंत्री)

इन 4 लोगों ने आज ली मंत्रिपद की शपथ

  • शमीमा फिरदौस (हब्बा कदल से विधायक)
  • अली मोहम्मद सागर (खानयार से विधायक)
  • अल्ताफ कालू (पहलगाम से विधायक)
  • मीर सैफुल्ला (कुपवाड़ा के त्रेहगाम से विधायक)

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नए मंत्रियों को NC लीडरशिप से देर रात कॉल आए। कुपवाड़ा से चार बार के MLA सैफुल्लाह ने कैबिनेट में शामिल करने के लिए NC प्रेसिडेंट को धन्यवाद दिया।

कांग्रेस ने मंत्रिमंडल में शामिल होने से किया इनकार

जम्मू-कश्मीर में 90 सदस्यों वाली विधानसभा है। पुनर्निर्माण एक्ट 2019 के अनुसार, विधानसभा की कुल संख्या का सिर्फ़ 10 परसेंट ही कैबिनेट बना सकता है। मुख्यमंत्री को छोड़कर सरकार में ज्यादा से ज्यादा 8 मंत्री शामिल किए जा सकते हैं। कांग्रेस ने राज्य का दर्जा न होने की वजह से सरकार में शामिल होने से मना कर दिया है।

सीएम ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से किया था संपर्क

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने एक दिन पहले जम्मू-कश्मीर कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हामिद कर्रा से संपर्क किया और उन्हें कैबिनेट में जगह देने का ऑफर दिया। पता चला कि कर्रा ने शामिल होने से मना कर दिया और सरकार को अपना समर्थन दोहराया।

ये भी पढ़ें: 

कश्मीरी पंडित राकेश हांडू को बारामूला पुलिस ने फरीदाबाद से किया गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला