1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. शहीद जवान के शव को देखकर पापा..पापा पुकारती रही मासूम बेटी, आखिरी विदाई जिसने भी देखा रो दिया

शहीद जवान के शव को देखकर पापा..पापा पुकारती रही मासूम बेटी, आखिरी विदाई जिसने भी देखा रो दिया

जम्मू-कश्मीर में आतंकी मुठभेड़ में शहीद हुए पिता के पार्थिव शरीर को देखकर एक साल की बेटी पापा..पापा बोलने लगी। इस सीन को जिसने भी देखा भावुक हो गया।

शहीद हुए जवान अमजद खान- India TV Hindi
Image Source : REPORTER शहीद हुए जवान अमजद खान

उधमपुर के माजलता में शहीद हुए अमजद खान का बुधवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। शहीद जवान का पार्थिव शरीर जब घर पहुंचा तो उनकी एक साल की बेटी अपने पिता को आखिरी देने पहुंची। पिता के शव को देखकर मासूम बेटी पापा..पापा...पुकारती रही लेकिन अमजद खान नहीं जागे। बेटी को पता ही नहीं था कि अब उसके पापा कभी नहीं जागेंगे। बेटी का पापा के प्रति लगाव देखकर हर किसी के आंखों में आंसू आ गए। भावुक कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

शहीद के पार्थिव शरीर को देखकर बेटी पापा..पापा बुलाती रही

वीडियो में देखा जा रहा है कि शहीद अमजद खान का पार्थिक शरीर घर आया हुआ है। डेड बॉडी ताबूत में रखा गया है। बेटी ताबूत में रखे शव के पास जाते ही अपने पापा को पहचान गई। एक साल की बेटी रूंधी आवाज में  पापा..पापा..बोल रही है। वह अपने पापा को जगाने की कोशिश कर रही है। इस दौरान वहां मौजूद सभी की आंखों में पानी आ गए। इस वीडियो को जिसने भी देखा उसकी भी आंखों से आंसू निकल गए। 

अमजद खान का गीत गाते हुए वीडियो वायरल

वहीं, अमजद खान का शहीद होने से पहले का एक अन्य वीडियो सामने आया है। जिसमें वह बिस्तर पर लेटे हुए हैं और कुछ गीत गुनगुना रहे हैं। गीत गाते हुए वह सुर ताल का भी काफी ध्यान दे रहे हैं।

अमजद खान को पुलिस ने दी श्रद्धांजलि

बता दें कि आतंकवाद के खिलाफ चल रहे एक ऑपरेशन में कांस्टेबल अमजद अली खान शहीद हो गए। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने भी अमजद खान को श्रद्धांजलि दी है। एक्स हैंडल पर लिखे संदेश में पुलिस ने कहा कि हीरो कभी नहीं मरते! नलिन प्रभात, DG-P, और J&K पुलिस के सभी रैंक, कांस्टेबल अमजद अली खान की शहादत को सलाम करते हैं, जिन्होंने उधमपुर जिले के सोआन के जंगल में पाकिस्तानी आतंकवादियों से लड़ते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। हम शहीद के परिवार के दुख और दर्द में उनके साथ हैं।

(रिपोर्ट- राही कपूर)