A
  1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. दिल्ली दहलाने वाले शख्स से जुड़ी बड़ी खबर, कश्मीर में डॉक्टर उमर नबी का घर ध्वस्त किया गया, रातभर चला ऑपरेशन

दिल्ली दहलाने वाले शख्स से जुड़ी बड़ी खबर, कश्मीर में डॉक्टर उमर नबी का घर ध्वस्त किया गया, रातभर चला ऑपरेशन

दिल्ली ब्लास्ट केस से जुड़े संदिग्ध आतंकी डॉक्टर उमर नबी का घर ध्वस्त कर दिया गया है। ये कार्रवाई रातभर चले ऑपरेशन के दौरान हुई है। ये कार्रवाई दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में हुई है।

umar Nabi- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT कश्मीर में डॉक्टर उमर नबी का घर ध्वस्त

पुलवामा: दिल्ली ब्लास्ट केस से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली ब्लास्ट केस को अंजाम देने में जिस डॉक्टर उमर नबी की अहम भूमिका थी, उसके घर को ध्वस्त कर दिया गया है। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में रातभर चले ऑपरेशन में डॉ उमर नबी के घर को जमींदोज कर दिया गया है। 

हैंडलरों से बात करने की खबर सामने आई

सूत्रों के मुताबिक,  मुजम्मिल, उमर उन नबी और डॉक्टर शाहीन 2 हैंडलरों से बात करते थे। हैंडलरों के नाम डॉक्टर ओकासा और डॉक्टर हशीम उर्फ आरिफ निसार हैं। इनके कोड नेम ओकासा और आरिफ निसार हैं। एजेसिंयों को लगता है कि आरिफ निसार पाकिस्तान का हैंडलर है, जबकि ओकासा टर्की का हैंडलर है, या हो सकता है कि दोनों हैंडलर एक ही हों। ये लोग सेशन ऐप, टेलीग्राम, सिग्नल ऐप और अन्य ऐप के जरिए बात करते थे।

धमाके में उमर नबी के उड़ गए थे चीथड़े

दिल्ली ब्लास्ट मामले में कार को चलाने वाले संदिग्ध आतंकी डॉक्टर मोहम्मद उमर नबी को लेकर 13 नवंबर को ये खुलासा हुआ था कि उसकी मौत हो चुकी है। धमाके में उसके शरीर के चीथड़े उड़ गए थे। उसके एक पैर का पंजा और इंजन के पुर्जों में चिपके मांस के टुकड़े ही बरामद हो पाए हैं। शरीर का बाकी हिस्सा विस्फोट में उड़ गया। दरअसल शरीर के बिखरे अंग पंजे और इंजन के पुर्जों से चिपके मिले मांस के टुकड़ों की डीएनए जांच से पता लगा कि कार में हुए धमाके में मरने वाला उमर नबी ही था।

गौरतलब है कि 10 नवंबर की शाम को दिल्ली के लाल किले के पास एक कार में ब्लास्ट हुआ था, जिसकी चपेट में कई लोग और वाहन आ गए। इस घटना में 12 लोगों की मौत हो गई थी और 20 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इस घटना के बाद हुई छापेमारी में देशभर से कई संदिग्ध पकड़े गए हैं और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।