A
  1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. Earthquake: भूकंप के झटकों से हिली जम्मू-कश्मीर की धरती, मात्र 5 KM की गहराई पर था केंद्र, जानिए कितनी रही तीव्रता?

Earthquake: भूकंप के झटकों से हिली जम्मू-कश्मीर की धरती, मात्र 5 KM की गहराई पर था केंद्र, जानिए कितनी रही तीव्रता?

जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। ये झटके शनिवार दोपहर को आए हैं। भूकंप की गहराई का केंद्र मात्र धरती से 5 किलोमीटर ही नीचे था।

जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच जम्मू-कश्मीर की धरती भूकंप के झटकों से डोल गई। जम्मू-कश्मीर में शनिवार को दोपहर 3 बजकर 14 मिनट 20 सेकेंड पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। ये जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सिस्मॉलॉजी ने दी है। 

5 किलोमीटर की गहराई पर रहा केंद्र

शनिवार दोपहर जम्मू-कश्मीर के किश्तवार में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.7 आंकी गई है। इसका केंद्र अक्षांश: 33.15 उत्तर, देशांतर: 75.95 पूर्व पर रहा है। भूकंप की गहराई जमीन से 5 किलोमीटर अंदर थी।

क्यों आते हैं भूकंप

बता दें कि भूकंप पृथ्वी की सतह पर होने वाली प्राकृतिक घटनाएं हैं, जो मुख्य रूप से पृथ्वी की टेक्टोनिक प्लेटों (Tectonic Plates) की गति और उनमें होने वाले तनाव के कारण आते हैं। 

  • पृथ्वी की सतह कई विशाल टेक्टोनिक प्लेटों से बनी है, जो पृथ्वी की मेंटल (Mantle) पर तैरती रहती हैं।
  • ये प्लेटें धीरे-धीरे (प्रति वर्ष कुछ सेंटीमीटर) खिसकती हैं। जब ये प्लेटें एक-दूसरे से टकराती हैं, अलग होती हैं या एक-दूसरे के किनारे पर रगड़ खाती हैं, तो उस स्थान पर तनाव जमा होता है।
  • यह तनाव जब अचानक रिलीज होता है, तो ऊर्जा भूकंपीय तरंगों (Seismic Waves) के रूप में निकलती है, जिससे भूकंप आता है।