A
  1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. गांदरबल में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा इलाका, चलाया जा रहा सर्च ऑपरेशन

गांदरबल में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा इलाका, चलाया जा रहा सर्च ऑपरेशन

सुरक्षाबलों की टीम आतंकियों को खोज रही है। इसके लिए पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। स्थानीय लोगों को भी अलर्ट रखा गया है। दोनों ओर से गोलीबारी हो रही है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : PTI सांकेतिक तस्वीर

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में मंगलवार को आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। सुरक्षा बलों ने आतंकवाद-विरोधी अभियान के तहत तलाशी लेने के लिए जिले के अरहामा इलाके की घेराबंदी की। अधिकारियों ने बताया कि घेराबंदी वाले इलाके के पास गोलीबारी की आवाजें सुनी गईं। मौके पर अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजे गए।

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा इलाका

मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के अरहमा इलाके के ऊपरी हिस्सों में आतंकवादियों की हलचल की जानकारी मिलने के बाद एक संयुक्त CASO (घेराबंदी और तलाशी अभियान) शुरू किया गया। इस अभियान के दौरान पूरा इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। इलाके में तलाशी अभियान और तेज कर किया गया। स्थानीय लोगों को सतर्क किया गया है।

सेना कर रही जवाबी कार्रवाई

सेना के चिनार कोर के अनुसार , ये ऑपरेशन भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा अरहामा क्षेत्र में विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के आधार पर संयुक्त रूप से शुरू किया गया। सर्च ऑपरेशन के दौरान, सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और संदिग्ध आतंकियों को चुनौती दी है। चुनौती मिलने पर आतंकवादियों ने भी गोलीबारी शुरू कर दी। हमारी सेना भी जवाबी कार्रवाई कर रही। ऑपरेशन जारी है।