A
  1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच गोलीबारी, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच गोलीबारी, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

बताया गया कि किश्तवाड़ में एक खुफिया-आधारित अभियान में व्हाइट नाइट कोर के सैनिकों का सर्च ऑपरेशन के दौरान रात करीब 8 बजे आतंकवादियों से सामना हुआ। दोनों तरफ से गोलीबारी हुई

एनकाउंटर - India TV Hindi
Image Source : PTI (REPRESENTATIONAL IMAGE) एनकाउंटर

श्रीनगर:  जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच एनकाउंटर की खबर है। एक खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों पर आतंकवादियों की ओर फायरिंग की जाने लगी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। 

व्हाइट नाइट कोर ने की पुष्टि

उधर, सेना की व्हाइट नाइट कोर ने भी सोशल मीडिया एक पर एक पोस्ट में पुष्टि की कि आतंकवादियों से संपर्क स्थापित हो गया है।  बताया गया कि किश्तवाड़ के सामान्य क्षेत्र में एक खुफिया-आधारित अभियान में व्हाइट नाइट कोर के अलर्ट सैनिकों का सर्च ऑपरेशन के दौरान रात करीब 8 बजे आतंकवादियों से सामना हुआ। दोनों तरफ से गोलीबारी हुई।

कठुआ में तलाशी अभियान 

बता दें कि इसे पहल जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सुरक्षा बलों ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक घनी नर्सरी में तलाशी अभियान शुरू किया था। अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने संयुक्त रूप से अपराह्न करीब तीन बजे ढोलका-सान्याल नर्सरी क्षेत्र में संभावित घुसपैठ मार्ग पर तलाशी अभियान शुरू किया। सुरक्षा बलों ने मार्च में सीमा पार से घुसपैठ कर रहे भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों के एक समूह को इसी नर्सरी में रोका था, जिसके बाद एक लंबा अभियान चला। इस अभियान में पाकिस्तान के जैश-ए-मोहम्मद संगठन के तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया था। इस अभियान में चार पुलिसकर्मी भी शहीद हुए थे। 

पहलगाम हमला: जांच की अवधि और आरोपियों की हिरासत बढ़ाई 

जम्मू की एक विशेष एनआईए अदालत ने अप्रैल में हुए पहलगाम आतंकवादी हमले में शामिल पाकिस्तानी आतंकवादियों को शरण देने के आरोप में गिरफ्तार दो आरोपियों की हिरासत अवधि निर्धारित 90 दिन से आगे और 45 दिन के लिए बढ़ा दी है। एनआईए के विशेष न्यायाधीश संदीप गंडोत्रा ​​ने 18 सितंबर को पहलगाम के बैसरन निवासी बशीर अहमद जोथत और पहलगाम के बटकोट निवासी परवेज अहमद की रिमांड अवधि बढ़ा दी। अदालत ने आरोपों, जांच की प्रगति और लंबित फॉरेंसिक रिपोर्ट के मद्देनजर हिरासत और जांच की अवधि बढ़ाने के पक्ष में फैसला दिया। आदेश में कहा गया है कि मामले की जांच के लिए आरोपियों बशीर अहमद जोथत और परवेज अहमद की हिरासत और 45 दिन के लिए बढ़ाई जाती है। अदालत ने जांच अधिकारी को जल्द से जल्द जांच पूरी करने का निर्देश दिया। दोनों आरोपियों की जांच के लिए 90 दिन की रिमांड और 10 दिन की न्यायिक हिरासत की अवधि शुक्रवार को समाप्त होने वाली थी।