1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. हिजबुल के लिए हाइब्रिड आतंकी बनकर कर रहा था काम, हैंडवारा में पूर्व आतंकवादी गिरफ्तार; चीनी पिस्तौल बरामद

हिजबुल के लिए हाइब्रिड आतंकी बनकर कर रहा था काम, हैंडवारा में पूर्व आतंकवादी गिरफ्तार; चीनी पिस्तौल बरामद

हैंडवारा पुलिस ने 21 राष्ट्रीय राइफल्स और 92वीं बटालियन CRPF के साथ मिलकर एक पूर्व आतंकी मंजूर अहमद भट को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चीन में बनी एक पिस्तौल, दो मैगजीन और 16 कारतूस बरामद हुए।

पूर्व आतंकवादी मंजूर अहमद भट गिरफ्तार- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT पूर्व आतंकवादी मंजूर अहमद भट गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर के हैंडवारा में पुलिस ने एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए एक पूर्व आतंकी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन (HM) के लिए हाइब्रिड आतंकी के तौर पर काम कर रहा था और हैंडवारा-कुपवाड़ा इलाके में सक्रिय था।

आरोपी के पास से हथियार और कारतूस बरामद

पुलिस को आरोपी की गतिविधियों के संबंध में विश्वसनीय सूचना मिली थी। इसके बाद हैंडवारा पुलिस ने 21 राष्ट्रीय राइफल्स (RR) और 92वीं बटालियन CRPF के साथ मिलकर हैंडवारा कस्बे में एक संयुक्त अभियान चलाया। सुरक्षा प्रक्रिया के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चीन में बनी एक पिस्तौल, दो मैगज़ीन और पिस्तौल के 16 राउंड कारतूस बरामद किए गए।

पहले भी दो मामलों में हो चुका है गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मंजूर अहमद भट, पुत्र मोहम्मद सुल्तान भट, निवासी क्रुमहुरा, हैंडवारा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मंजूर अहमद भट पूर्व आतंकवादी है, जिसे पुलिस पहले भी दो मामलों में गिरफ्तार कर चुकी है। मामले में हैंडवारा थाने में FIR संख्या 232 के तहत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब मामले की आगे जांच कर रही है। जांच का उद्देश्य आतंकी मॉड्यूल की पूरी संरचना, उसके नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य लोगों व गतिविधियों का पता लगाना है।

'हाइब्रिड आतंकवादी' ऐसे कट्टरपंथी व्यक्ति को कहा जाता है, जिसका नाम आतंकवादियों की किसी सूची में दर्ज नहीं होता। वह अपने आकाओं के निर्देश पर किसी खास विध्वंसक या हिंसक गतिविधि को अंजाम देता है और फिर सामान्य जीवन में लौट जाता है।

बडगाम में मारा गया LeT का पाकिस्तानी आतंकी

बीते दिनों जम्मू-कश्मीर के यूसमर्ग की पहाड़ियों में चलाए गए ‘ऑपरेशन अशदार’ में सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के पाकिस्तानी आतंकी यासिर उर्फ अबू तलहा को मार गिराया। यासिर 2023 से जम्मू-कश्मीर में सक्रिय LeT के चार सदस्यीय आतंकी समूह का हिस्सा था और सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक 21 दिसंबर 2023 को डेरा की गली में सेना के वाहनों पर हुए हमले और 4 मई 2024 को पुंछ में भारतीय वायुसेना के काफिले पर हुए हमले में उसकी भूमिका थी। उसका नाम अक्टूबर 2024 में गांदरबल के सोनमर्ग में कंस्ट्रक्शन कैंप और गुलमर्ग के बोटा पाथरी इलाके में हुए आतंकी हमलों की जांच में भी सामने आया था।

ये भी पढ़ें-

कर्नाटक के मंत्री सतीश जारकीहोली पर ED का शिकंजा, बेंगलुरु-बेलगावी समेत 18 ठिकानों पर तलाशी

"पहले जर्जर थे आंगनवाड़ी केंद्र, अब बन चुके हैं मॉडल", CM योगी ने बताया बदलाव का सफर