A
  1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. 'आप ऐसा करेंगे तो कुछ दिनों के लिए पेट्रोल पंप बंद करवा दूंगा', जम्मू कश्मीर के सीएम क्यों हुए नाराज

'आप ऐसा करेंगे तो कुछ दिनों के लिए पेट्रोल पंप बंद करवा दूंगा', जम्मू कश्मीर के सीएम क्यों हुए नाराज

सोशल मीडिया की अफवाहों को सुनकर पेट्रोल पंप के बाहर लाइन लगाकर लोग खड़े हो जाते हैं। अगर आप भी इन अफवाहों को सुनेंगे और ऐसा करेंगे तो मजबूरन हमें कुछ दिनों के लिए पेट्रोल पंप बंद करने पड़ेंगे। देखें वीडियो...

जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला- India TV Hindi
Image Source : ANI जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि पेट्रोल और गैस की कोई कमी नहीं है, लेकिन अगर लोग सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर विश्वास करना बंद नहीं करते हैं तो वे कुछ दिनों के लिए पेट्रोल पंप बंद करने का आदेश देंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से राशनिंग या आपूर्ति में कटौती के संबंध में कोई निर्देश नहीं दिए गए हैं। उन्होंने सख्त लहजे में कहा, जब सरकार की तरफ से कोई बात होती है तो उसे कोई नहीं सुनता है। लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। इसी वजह से पेट्रोल पंपों पर भीड़ लगी रहती है।

सीएम ने कहा कि फिलहाल जम्मू कश्मीर में तेल या एलपीजी जैसी किसी चीज की कमी नहीं है, चाहे पेट्रोल हो या एलपीजी सिलेंडर हो, केंद्र सरकार ने स्थिति का जायजा लिया है। सोशल मीडिया की अफवाहों को सुनकर लोग पेट्रोल पंप के बाहर लाइन लगाकर लोग खड़े हो जाते हैं। अगर आप इस चीज को बंद नहीं करोगे तो मजबूरन हमें कुछ दिनों के लिए पेट्रोल पंप बंद करने पड़ेंगे।

देखें वीडियो

पीएम मोदी की बैठक में कल शामिल होऊंगा

सीएम उमर अब्दुल्ला ने बताया, पीएम मोदी ने कल मुख्यमंत्रियों के साथ कल एक मीटिंग रखी है, जो कल शा शाम 6:30 बजे को होगी। मैं भी पीएम की इस बैठक में शामिल हो रहा हूं। इसमें ईरान और आसपास के हालात इलाके के हालात के बारे में बातचीत होगी और यह भी देखा जाएगा कि क्या कुछ कदम उठाए जा रहे हैं।

सीएम ने पीएम को कहा धन्यवाद

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने केंद्र सरकार द्वारा 5000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त केंद्रीय सहायता मंजूर करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया है। इन निधियों का उपयोग केंद्र शासित प्रदेश में विकास कार्यों, बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को गति देने और कल्याणकारी योजनाओं को मजबूत करने के लिए किया जाएगा।