A
  1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. पहलगाम में नदी की तेज़ धाराओं में बह रहे जवान को आर्मी ने किस तरह बचाया? वीडियो देख करेंगे गर्व

पहलगाम में नदी की तेज़ धाराओं में बह रहे जवान को आर्मी ने किस तरह बचाया? वीडियो देख करेंगे गर्व

लिद्दर नदी में बह रहे सेना के जवान को रेस्क्यू टीमों ने सुरक्षित बचा लिया। रेस्क्यू अभियान कई घंटे तक चला। सेना के जवान को बचाने का वीडियो सामने आया है। जिसमें सेना के जवानों का साहस देखा जा सकता है।

नदी में बह रहे जवान को बचाया गया- India TV Hindi
Image Source : REPORTER नदी में बह रहे जवान को बचाया गया

पहलगामः जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में लिद्दर नदी की तेज़ धार में फंसे सेना के जवान को आर्मी ने सकुशल बचा लिया। यह जवान एक लापता व्यक्ति को खोजने के लिए चलाए जा रहे तलाशी अभियान का हिस्सा था, तभी उसका पैर फिसल गया और वह नदी के तेज़ बहाव में बह गया। मौके पर मौजूद बचाव दल ने तुरंत कार्रवाई की और जवान को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

नदी में बह रहे जवान को बचाने का वीडियो सामने आया है। इसमें आर्मी के बचाव दल के अदम्य साहस को देखा जा सकता है। वीडियो में दिख रहा है कि बचाव दल ने किस तरह घंटों की मशक्कत के बाद जवान को मौत के मुंह से बाहर निकाल लिया। 

 यहां देखें वीडियो

नदी में फंसे लोगों को सेना ने बचाया

इससे पहले भारतीय सेना ने बांदीपोरा के गुरेज़ सेक्टर में किशनगंगा नदी की तेज़ धार में फंसे नागरिकों को बचाया है। उत्तरी कश्मीर की गुरेज़ घाटी के चकवाली इलाके में नागरिकों के वाहन नदी की तेज़ धार में फंस गए। सूचना मिलते ही, सेना के जवानों ने एक बचाव अभियान शुरू किया और फंसे हुए नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बचाए गए लोगों ने समय पर मदद करने के लिए सेना के प्रति आभार व्यक्त किया। एक अन्य निवासी ने बताया कि बचाव अभियान के दौरान सैनिकों ने हर संभव तरीके से उनकी मदद की।

बादल फटने से आई बाढ़

बता दें कि डोडा, किश्तवाड़ और पुंछ जिलों में मंगलवार को बादल फटने से अचानक आई बाढ़ के कारण कई स्थानों पर सड़कें अवरुद्ध हो गईं, आवासीय क्षेत्र जलमग्न हो गए और वाहन मलबे के नीचे दब गए। किश्तवाड़ जिले में बादल फटने की दो घटनाएं हुईं। पहली सारथल के गाहन क्षेत्र में और दूसरी माछीपाल में, जबकि इस तरह की एक अन्य घटना डोडा जिले के थाथरी क्षेत्र में हुई, जिससे अचानक बाढ़ आ गई। इसकी वजह से कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया। मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में आज भी मौसम खराब रहेगा और बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः कश्मीर में तूफानी मौसम के कहर ने ली एक की जान, डल झील में SDRF ने दर्जनों को बचाया

क्या उमर अब्दुल्ला की सरकार गिरने की कगार पर है? 3 जून को सभी विधायकों की बैठक, जम्मू-कश्मीर में छिड़ी बड़ी बहस