A
  1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. कश्मीर में भारतीय सेना का इस साल का सबसे लंबा सर्च ऑपरेशन, चौथे दिन भी आतंकियों की तलाश जारी

कश्मीर में भारतीय सेना का इस साल का सबसे लंबा सर्च ऑपरेशन, चौथे दिन भी आतंकियों की तलाश जारी

आतंकियों की तलाश के लिए सेना सर्च ऑपरेशन चला रही है। एक आतंकी का शव बरामद कर लिया गया है। मारा गया आतंकी पुलवामा जिले का है, जो लश्कर का सी ग्रेड आतंकी था।

सेना का सर्च अभियान- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT सेना का सर्च अभियान

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में सेना का आज भी सर्च ऑपरेशन चल रहा है। जिले के वन क्षेत्र अखल में आतंकियों के खिलाफ सेना का ये सर्च ऑपरेशन चौथे दिन में प्रवेश कर गया है। जो इस साल का सबसे लंबा ऑपरेशन है। 

लश्कर का सी ग्रेड आतंकी मारा गया

सेना ने एक आतंकवादी का शव बरामद किया है। अन्य शव अभी बरामद नहीं हुए हैं। इसलिए आधिकारिक तौर पर केवल एक आतंकवादी के मारे जाने की पुष्टि की गई है। मारे गए आतंकी की पहचान हारिस नजीर के तौर पर हुई है, जो पुलवामा जिले के राजपुरा का रहने वाला था। वह लश्कर का सी ग्रेड आतंकी था। वह साल 2023 से आतंकी घटना में सक्रिय था।

शुक्रवार से जारी है ये ऑपरेशन

कुलगाम जिले के अखल देवसर इलाके में सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा शुरू किया गया संयुक्त अभियान शुक्रवार से जारी है। सुरक्षा एजेंसियों ने उन संभावित ठिकानों पर शिकंजा कस दिया है, जहां अज्ञात संख्या में आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका है। 

रखी जा रही है कड़ी नजर

अभियान में सहयोग के लिए उच्च तकनीक वाले निगरानी उपकरण और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। सीनियर पुलिस अधिकारी और सैन्य अधिकारी जमीनी हालात पर कड़ी नजर रख रहे हैं। 

रुक-रुक कर हो रही है गोलीबारी

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। अब घेराबंदी को और कड़ा करके आस-पास के गांवों तक बढ़ा दिया गया है। घने अखल जंगलों में राम में भी गोलीबारी चल रही है।