1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. VIDEO: कश्मीर के बाशिंदों की मदद में आई सेना, मुश्किल हालात में एम्बुलेंस को झटपट ऐसे किया रेस्क्यू

VIDEO: कश्मीर के बाशिंदों की मदद में आई सेना, मुश्किल हालात में एम्बुलेंस को झटपट ऐसे किया रेस्क्यू

कड़ाके की ठंड के बीच फंसी एम्बुलेंस को भारतीय सेना ने रेस्क्यू करके फिर से मानवता की मिसाल पेश की। बांदीपोरा की बुडगाम–तुलैल घाटी में त्वरित रेस्क्यू ने दिखाया कि आपातकालीन स्थिति में सेना पब्लिक के साथ खड़ी रहती है।

Indian Army rescues ambulance- India TV Hindi
Image Source : ANI भारतीय सेना ने बांदीपोरा में एम्बुलेंस को रेस्क्यू किया।

बांदीपोरा: जम्मू-कश्मीर की बर्फीली वादियों में इंडियन आर्मी मानवता की ढाल बनकर सामने आई। भीषण ठंड और संभावित बर्फबारी के बीच जब एक सिविल हॉस्पिटल की एम्बुलेंस रास्ते में फंसी, तब बुडगाम–तुलैल वैली में भारतीय सेना के जवानों ने बिना समय गंवाए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। यह एक्शन न केवल वक्त पर मरीजों की मदद के लिए अहम साबित हुआ, बल्कि आने वाली ठंड से पहले भारतीय सेना की मुस्तैदी और जनसेवा की प्रतिबद्धता को भी दिखाता है।

सेना ने निकाली फंसी हुई एम्बुलेंस

बता दें कि जम्मू और कश्मीर में बांदीपोरा जिले की बुडगाम तुलैल वैली में इंडियन आर्मी के जवानों ने सिविल हॉस्पिटल की एम्बुलेंस को बचाने के लिए तुरंत मदद दी। यह रेस्क्यू ऑपरेशन और एम्बुलेंस की त्वरित निकासी और संभावित बर्फबारी से पहले शीतकालीन तैयारियों के लिए अहम था।

तेजी से किया गया रेस्क्यू ऑपरेशन

वीडियो में दिख रहा है कि सेना के जवान अपने वाहन की मदद से फंसी एम्बुलेंस को निकाल रहे हैं। सैनिकों ने टीम एफर्ट करके एम्बुलेंस का रेस्क्यू किया और लोगों को राहत दी। इसके बाद मौके पर फंसे आम नागरिकों ने भारतीय सेना के जवानों को शुक्रिया कहा।

हर आपात स्थिति में सेना करती है मदद

ऐसे रेस्क्यू ऑपरेशन साबित करते हैं कि इंडियन आर्मी सिर्फ युद्ध के मैदान तक लिमिटेड नहीं है, बल्कि इमरजेंसी सिचुएशन, प्राकृतिक संकट और आम नागरिकों की सहायता में भी आगे रहती है। ठंड से पहले की तैयारियों के बीच एम्बुलेंस को तुरंत निकालने की घटना ने न सिर्फ प्रशासन को राहत दी, बल्कि लोकल लोगों में सिक्योरिटी और भरोसे की भावना भी मजबूत की।

यही कारण है कि इंडियन आर्मी को देश की 'मानवता की ढाल' कहा जाता है, जो संकट की हर घड़ी में पब्लिक के साथ खड़ी नजर आती है।

ये भी पढ़ें-

EXCLUSIVE: बांग्लादेशी नेताओं की नॉर्थ ईस्ट छीनने की धमकी ‘शेख चिल्ली के सपनों’ जैसी या खतरनाक साजिश? पढ़िए विदेश मामलों के एक्सपर्ट रोबिंदर सचदेव से बातचीत

दिल्ली धमाकों की जांच के बीच बड़ी कामयाबी, NIA ने दबोचा 9वां आरोपी, जानें उसकी कारिस्तानी