1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. जम्मू-कश्मीर के रियासी में CISF की एक बस सड़क से फिसली, 8 जवानों समेत 9 घायल

जम्मू-कश्मीर के रियासी में CISF की एक बस सड़क से फिसली, 8 जवानों समेत 9 घायल

जम्मू-कश्मीर के रियाली में हुए हादसे में सीआईएसएफ के 8 जवान और एक ड्राइवर घायल है। घायलों का इलाज किया जा रहा है।

Jammu and Kashmir - India TV Hindi
Image Source : ANI 8 जवानों समेत 9 घायल

रियासी: जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में ताराकोट के पास एक हादसा हो गया है। हादसे में CISF की एक बस सड़क से फिसल गई, जिसमें सीआईएसएफ के 8 जवान और एक आम नागरिक (ड्राइवर) घायल हो गए। घायलों को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है।

अधिकारियों ने क्या बताया?

अधिकारियों ने बताया कि घायल तीन CISF जवानों को बेहतर इलाज के लिए जम्मू के नारायणा अस्पताल भेजा गया है, जबकि बाकी घायलों (जिनमें ड्राइवर भी शामिल है) का इलाज चल रहा है। 

राजौरी में ग्रेनेड फटने से सैनिक हुए थे घायल

इससे पहले राजौरी में ग्रेनेड फटने से JCO समेत 4 सैनिक घायल हुए थे। घटना के बारे में 16 जून को जानकारी मिली थी। घटना राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में हुई थी, दरअसल नियंत्रण रेखा पर तैनात कुमाऊं रेजिमेंट की एक टुकड़ी गश्त पर थी। इसी दौरान एक ग्रेनेड फट गया, जिसमें एक JCO समेत 3 जवान घायल हो गए।

इससे पहले बारामूला जिले के उरी सेक्टर में हादसा हुआ था और एक ग्रेनेड के फटने से 2 जवान शहीद हो गए थे। उपकरणों के रूटीन ट्रांसफर के दौरान ये घटना घटी थी। घटना में 2 जवान घायल हुए, जिन्हें जब हॉस्पिटल ले जाया गया तो उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

अनंतनाग में हालही में हुआ था एक हादसा

हालही में अनंतनाग में भी एक हादसा हुआ था। इस हादसे में बस से टक्कर के बाद एक ऑल्टो कार लिद्दर नाले में गिर गई थी और इस घटना में 3 लोग घायल हुए थे। मिली जानकारी के मुताबिक, ऑल्टो कार पहलगाम से अनंतनाग जा रही थी, तभी सरबल के पास पीछे से आ रही एक बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

कार के नाले में गिरने के बाद फौरन रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। ड्राइवर और कार सवार 2 लोगों को बाहर निकाल लिया गया और हॉस्पिटल ले जाया गया। इसके बाद मामले को संज्ञान में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

गौरतलब है कि बीते कुछ समय से तमाम ऐसी घटनाएं हुई हैं, जिनमें जवान या तो शहीद हुए हैं या फिर घायल। ऐसे में जवानों की सुरक्षा के इंतजामों को लेकर भी सवाल उठे हैं। 

ये भी पढ़ें- 

सोपोर में पेट्रोल पंप के पास शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में लगी आग, फायर ब्रिगेड के साथ स्थानीय लोगों की मदद से टला बड़ा हादसा