1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. भारत के इस प्रदेश में सुबह-सुबह आया भूकंप, डरकर घरों से बाहर भागे लोग, जानें कितनी थी तीव्रता

भारत के इस प्रदेश में सुबह-सुबह आया भूकंप, डरकर घरों से बाहर भागे लोग, जानें कितनी थी तीव्रता

भारत के केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में सोमवार को सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस हुए हैं। भूकंप महसूस होने के बाद आम लोग डरकर घरों से बाहर भागने लगे।

jammu kashmir earthquake- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV सांकेतिक फोटो।

भारत के विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में बीते कुछ समय से लगातार भूकंप की घटनाएं दर्ज की जा रही हैं। इस कारण लोगों के मन में भय बैठता जा रहा है। अब जम्मू-कश्मीर से बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश में सोमवार को सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, भूकंप घाटी के क्षेत्र में आया है। कश्मीर घाटी में भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। 

कितनी थी भूकंप की तीव्रता?

सामने आई जानकारी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में सोमवार को सुबह-सुबह आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.8 मापी गई है। ये भूकंप 2 फरवरी 2026 को तड़के 5 बजकर 35 मिनट पर आया। इस भूकंप का केंद्र प्रदेश के बडगाम में धरती से 10 किलोमीटर की गहराई में था। इस भूकंप के कारण अब तक किसी तरह से जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।

अंडमान और निकोबार में भी आया भूकंप

नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, सोमवार 2 फरवरी 2026 को भारत के एक और केंद्रशासित प्रदेश अंडमान और निकोबार में द्वीप समूह में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। ये भूकंप तड़के 3 बजकर 31 मिनट पर आया और इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 मापी गई है। भूकंप का केंद्र निकोबार में द्वीप समूह में धरती से 10 किलोमीटर की गहराई में था।

भूकंप क्यों आते हैं?

दरअसल, हमारी पृथ्वी में 7 टेक्टोनिक प्लेटें होती हैं। ये  टेक्टोनिक प्लेट्स अपने-अपने क्षेत्र में घूमते रहते हैं। हालांकि, घूमने के दौरान ये टेक्टोनिक प्लेटें कई बार एक फॉल्ट लाइन पर टकराती हैं। अब इनके टकराने के कारण घर्षण पैदा होता जिससे ऊर्जा निकलती है। ये ऊर्जा बाहर निकलने का रास्ता खोजती हैं। इसी कारण धरती पर भूकंप की घटनाएं देखने को मिलती रहती हैं।

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार हुआ घूसखोर इंजीनियर, घर पर की गई छापेमारी, जानिए ठेकेदार से मांगी थी कितने की रिश्वत?

अधूरी रह गई हिज्बुल कमांडर की मां की आखिरी इच्छा, वीडियो जारी कर आतंकी से की थी ये अपील