1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. जम्मू-कश्मीर में कब होगी इस सीजन की पहली बर्फबारी? मौसम विभाग ने दिया अपडेट

जम्मू-कश्मीर में कब होगी इस सीजन की पहली बर्फबारी? मौसम विभाग ने दिया अपडेट

बर्फबारी के सीजन में जम्मू-कश्मीर घूमने जाने का प्लान बनाने वालों के लिए खुशखबरी है। मौसम विभाग ने जानकारी दे दी है कि जम्मू-कश्मीर में इस सीजन की पहली बर्फबारी कब होगी।

Jammu kashmir snow fall- India TV Hindi
Image Source : PTI जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी। (फाइल फोटो)

जम्मू-कश्मीर की बर्फबारी का इंतजार हर किसी को होता है। भारत समेत दुनिया के विभिन्न हिस्सों से पर्यटक बर्फबारी का आनंद लेने के लिए जम्मू-कश्मीर पहुंचते हैं। अब मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 2025-2026 सीजन की पहली बर्फबारी 5 से 7 अक्टूबर के बीच जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में होगी। अक्टूबर के पहले हफ्ते में होने वाली इस बर्फबारी से तापमान में भारी गिरावट आ सकती है।

इन जिलों में हो सकती है बर्फबारी

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण इस साल अक्टूबर के पहले हफ्ते से ही घाटी में मौसम बिगड़ा रहेगा। पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 5 और 6 अक्टूबर की शाम से ही ऊंचाई वाले इलाकों खासकर गुलमर्ग, पहलगाम, अमरनाथ गुफा और सोनमर्ग, जोजिला में बर्फबारी हो सकती है। 

लद्दाख और हिमाचल में भी दिखेगा असर

पश्चिमी विक्षोभ का असर जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ लद्दाख और हिमाचल में भी देखने को मिल सकता है। कश्मीर में समय से पहले होनी वाली इस बर्फबारी से पर्यटन विभाग से जुड़े लोग खुश हैं। उम्मीदें बढ़ गई हैं कि इस बार पर्यटक समय से पहले बर्फबारी देखने के लिए कश्मीर का रुख करेंगे।

रियासी जिले में राफ्टिंग शुरू

दूसरी ओर जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में भी राफ्टिंग शुरू हो गई है। इसका आनंद लेने के लिए भारी संख्या में पर्यटक यहां उमड़ रहे हैं। रियासी यहां बारादरी में राफ्टिंग के लिए प्रसिद्ध है। बारादरी में चेनाब नदी पहाड़ों और जंगलों के बीच बहती है जिससे ये हजारों साहसिक प्रेमियों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

ये भी पढे़ें- जम्मू-कश्मीर में फिर लौटेंगी खुशियां, दोबारा खोले गए 12 पर्यटन स्थल; देखें खूबसूरत नजारे

जम्मू-कश्मीर: इंडियन आर्मी के कैंप में संदिग्ध धमाका, दो जवान गंभीर रूप से घायल, घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू