1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का आतंकवादी जाकिर गनी, जानें कितना खतरनाक था

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का आतंकवादी जाकिर गनी, जानें कितना खतरनाक था

जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। शोपियां जिले में लश्कर कमांडर जाकिर गनी को ढेर कर दिया गया है। आतंकी के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं।

Jammu kashmir shopian encounter- India TV Hindi
Image Source : REPORTER शोपियां में एनकाउंटर।

जम्मू-कश्मीर से बुधवार को बड़ी खबर सामने आई है। आतंक के खिलाफ अभियान में सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। सामने आई जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के शोपियां के चनापोरा इलाके में हुए एनकाउंटर में लश्कर ए तैयबा का कमांडर जाकिर गनी मारा गया है। अधिकारियों ने बताया है कि एनकाउंटर वाली जगह से गोली चलने की आवाजें सुनाई दीं थीं, जिसके जवाब में कार्रवाई की गई। इसके बाद मारे गए आतंकवादी का शव बरामद किया गया, जिसकी पहचान जाकिर गनी के तौर पर की गई है। आतंकी जाकिर गनी का मारा जाना सुरक्षाबलों के लिए काफी बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। आइए जानते हैं इस आतंकी के बारे में।

भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद

जानकारी के मुताबिक, आतंकी जाकिर गनी किसी बड़ी आतंकी वारदात के फिराक में था। उसके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है। सेना की राष्ट्रीय रायफल्स, CRPF और जम्मू-कश्मीर पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में आतंकी को मारा गया। दरअसल, शोपियां में शनिवार से सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी था। सेना को आतंकी के छिपे होना का इनपुट मिला था। इसके बाद इलाके में कार्रवाई शुरू की गई थी।

आतंकी के बारे में क्या पता लगा?

मारा गया आतंकी जाकिर गनी कुलगाम का रहने वाला था और उसने साल 2024 में लश्कर ज्वाइन किया था। सुरक्षाबलों की हिट लिस्ट में उसे A+++ कैटेगरी का आतंकी घोषित किया गया था। सुरक्षाबलों द्वारा इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। ताकि वहां कोई और आतंकवादी छिपा न हो और इलाके को सुरक्षित किया जा सके।

एंटी-टेरर ऑपरेशन जारी

आपको बता दें कि शोपियां के सैदापोरा गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की पक्की खुफिया जानकारी मिलने के बाद एंटी-टेरर ऑपरेशन अब 5वें दिन में एंट्री ले चुका है। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर रखी है और क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इस एनकाउंटर को लेकर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अपने X हैंडल पर कहा- "आप भाग तो सकते हो, लेकिन छिप नहीं सकते! SOG शोपियां ने RR और CRPF के साथ मिलकर चलाए गए एक जॉइंट ऑपरेशन में लश्कर के एक आतंकवादी को मार गिराया।"

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के रियासी में CISF की एक बस सड़क से फिसली, 8 जवानों समेत 9 घायल

कश्मीर में तुर्की और चीन की बनी पिस्तौलें बरामद, जांच में हुए कई चौंकाने वाले खुलासे