A
Hindi News जम्मू और कश्मीर जम्मू कश्मीर: हरकत से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, आधी रात में LoC पर की फायरिंग, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

जम्मू कश्मीर: हरकत से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, आधी रात में LoC पर की फायरिंग, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

LoC पर पाकिस्तान लगातार हरकत कर रहा है। पाकिस्तान ने आधी रात में LoC पर फायरिंग की है। भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

Indian Army- India TV Hindi Image Source : FILE/PTI भारतीय सेना

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर में LoC पर पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। बीती रात पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा के पार चौकियों से फायरिंग की है। मिली जानकारी के मुताबिक, 5-6 मई 2025 की रात को, पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुल्ला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर के आसपास के इलाकों में नियंत्रण रेखा के पार चौकियों से बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की। भारतीय सेना ने भी पाक सेना को मुंहतोड़ जवाब दिया।'

4 और 5 मई के बीच की रात भी पाकिस्तान ने की थी फायरिंग

भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच पाकिस्तान को डर सता रहा है कि भारत उस पर बड़ी सैन्य कार्रवाई कर सकता है। इसलिए पाकिस्तान एक तरफ दुनियाभर से मदद मांग रहा है और दूसरी तरफ खुद ही नियंत्रण रेखा यानी LoC पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। पाकिस्तानी सेना ने 4-5 मई की रात एक बार फिर से LoC पर फायरिंग की है।

पाकिस्तानी सेना की चौकियों से भारत के जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुल्ला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर के आसपास के इलाकों में LoC के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई। भारतीय सेना ने तुरंत ही इस फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया।

Image Source : INDIA TVLoc पर फायरिंग

लगातार सीजफायर का हो रहा उल्लंघन

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। पाकिस्तानी सेना ने एलओसी पर सीजफायर तोड़ा है और भारत की ओर फायरिंग की है। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बीच एलओसी और इंटरनेशनल बोर्डर के पास आम नागरिकों ने अपने सामुदायिक और निजी बंकरों की सफाई शुरू कर दी है, ताकि गोलाबारी बढ़ने की स्थिति में वे वहां शरण ले सकें। बता दें कि केंद्र सरकार ने 2017 में 14,460 निजी और सामुदायिक बंकरों के निर्माण को मंजूरी दी थी। अधिकारियों के मुताबिक, सांबा, कठुआ, जम्मू, पुंछ और राजौरी जिले में 8,600 से अधिक सामुदायिक और निजी बंकर बनाए गए हैं।