1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. कश्मीर में भीषण सड़क हादसा, MG Hector हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एक शख्स की मौत, 3 घायल

कश्मीर में भीषण सड़क हादसा, MG Hector हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एक शख्स की मौत, 3 घायल

जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में भीषण सड़क हादसा देखने को मिला है। यहां एक एमजी हेक्टर कार हादसे का शिकार हो गया। इस घटना में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं।

Kashmir road accident MG Hector crashes one person dead 3 injured- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO प्रतीकात्मक तस्वीर

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना देखने को मिली है। दरअसल यहां कांजिगुंड क्षेत्र में नेवींग टनल एनजी 44 में भीषण सड़क हादसा देखने को मिला है, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई है, जबिक तीन लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए आनन-फानन में अस्पताल में भिजवाया गया है। जानकारी के मुताबिक, यहां एमजी हेक्टर गाड़ी ने ओवरस्पीडिंग के कारण अपना नियंत्रण खो दिया और सड़क से दूर हो गया, जिसके परिणामस्वरूप आज शाम नेवीग टनल के पास यह दुर्घटना देखने को मिला। बता दें कि घायलों में एक शख्स एसपीओ हैं, जो अपनी घटना के वक्त ड्यूटी पर तैनात थे, जिन्हें गाड़ी ने टक्कर मार दी। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।