A
  1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. किश्तवाड़ में कैसे पहाड़ से आई आफत? सामने प्रलय को आता देख लोग लगाने लगे 'जय माता दी' के नारे- VIDEO

किश्तवाड़ में कैसे पहाड़ से आई आफत? सामने प्रलय को आता देख लोग लगाने लगे 'जय माता दी' के नारे- VIDEO

किश्तवाड़ से जो भयावह वीडियो सामने आया है। उसमें लोग भागते हुए नजर आ रहे हैं। पहाड़ों से पानी का तेज बहाव आता साफ दिख रहा है। इस दौरान लोग बड़ी संख्या में जय माता दी के नारे भी लगाते हुए दिखे।

पहाड़ से पानी के बहाव को आता देख भागते लोग- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT पहाड़ से पानी के बहाव को आता देख भागते लोग

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से आपदा की बेहद ही हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। किश्तवाड़ के चशोटी में जहां दर्जनों लोग देखते ही देखते पहाड़ से आए तेज बहाव में बह गए। पानी का तेज बहाव आता देख लोग जोर-जोर से चिल्ला रहे थे। अपने सामने पहाड़ों से प्रलय को देखकर लोग भाग कर अपनी जान बचाने में लगे थे, इस दौरान लोग 'जय माता दी' के नारे लगा रहे थे। 

कई लोग दबे

इसी पानी में कई लोग बह गए। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो मौत की मुंह से बाहर निकल आए। ऐसे लोग अब भगवान का शुक्रिया अदा कर रहे हैं। आपदा प्रभावित चशोटी गांव में हालात अब भी बेहद खराब हैं। पहाड़ से आए बड़े-बड़े बोल्डर के बीच कई लोग दब गए, उनकी तलाश जारी है।

अब तक 65 लोगों की मौत

यहां गुरुवार को बादल फटने से आई आपदा में CISF के 2 जवानों समेत कम से कम 65 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि अब भी दर्जनों लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है।

उखड़े पेड़ और बिजली के खंभे हटाए जा रहे

किश्तवाड़ के क्लाउड बर्स्ट वाली साइट पर राहत और बचाव को तेज करने के लिए कई अर्थ-मूवर्स तैनात किए गए हैं। इन मशीनों की मदद से विशाल बोल्डर, उखड़े पेड़ और बिजली के खंभे हटाए जा रहे हैं।

जायजा लेने पहुंचे सीएम अब्दुल्ला

रेस्क्यू में लगी एजेंसिंयां लापता लोगों की तलाश में लगी हैं। जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला हालात का जायजा लेने चशोटी गांव पहुंचें हैं। इस दौरान उन्होंने हालातों का जायजा लिया। साथ ही पीड़ित परिवारों से भी मुलाकात की।