A
  1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. सांबा में निर्माण स्थल पर भीड़ ने बोला धावा, सुरक्षाकर्मियों और श्रमिकों को पीटा और तोड़फोड़ की; 6 गिरफ्तार

सांबा में निर्माण स्थल पर भीड़ ने बोला धावा, सुरक्षाकर्मियों और श्रमिकों को पीटा और तोड़फोड़ की; 6 गिरफ्तार

सांबा में एक निर्माण स्थल पर निजी सुरक्षाकर्मियों और श्रमिकों पर हमला करने और निर्माण सामग्री लूटने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FILE (PTI) प्रतीकात्मक फोटो

जम्मू के सांबा जिले में एक निर्माण स्थल पर निजी सुरक्षाकर्मियों और श्रमिकों पर हमला करने, उन्हें पीटने और निर्माण सामग्री लूटने के आरोप में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को इस घटना की जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सरोर गांव में शिवालया कंस्ट्रक्शन लिमिटेड' के कार्यस्थल पर 12-13 अक्टूबर की रात को घटी। कंपनी के प्रतिनिधि सुधीर ने सोमवार को इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी।

सुरक्षाकर्मियों और श्रमिकों पर पत्थर फेंके 

शिकायत में बताया गया है कि सोमवार की देर रात करीब 12:00 बजे लगभग 12 लोगों की एक भीड़ ने कार्यस्थल पर धावा बोल दिया। हमलावरों ने सबसे पहले निजी सुरक्षाकर्मियों और अन्य श्रमिकों पर पत्थर फेंके और फिर उनकी बेरहमी से पिटाई की।

पुलिस ने बताया कि हमलावर यहीं नहीं रुके, उन्होंने कार्यस्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे, लाइट और कंपनी के वाहनों सहित अन्य बुनियादी ढांचे को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। हमला करने के बाद भीड़ निर्माण सामग्री लूटकर मौके से फरार हो गई।

छह आरोपी गिरफ्तार

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने हमले और लूटपाट के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सादिक अली, मुश्ताक अहमद, गुलाब दीन उर्फ ​​गया, मोहम्मद फारूक उर्फ ​​बोथु, मोहम्मद शरीफ और बाग हुसैन के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि बाकी हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस घटना से क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों से जुड़े लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। (इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें-

पप्पू यादव का बड़ा बयान, कहा- "NDA में सब ठीक नहीं, नीतीश कुमार को हटाना चाहती है BJP"

लव जिहाद मामला: 'बेबी राजा' बनकर छात्रा से किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर धर्म परिवर्तन का बनाने लगा दबाव