A
  1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. कश्मीर: NIA ने डॉक्टर उमर समेत कई अन्य ठिकानों में की छापेमारी, व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल और दिल्ली कार ब्लास्ट की जांच तेज

कश्मीर: NIA ने डॉक्टर उमर समेत कई अन्य ठिकानों में की छापेमारी, व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल और दिल्ली कार ब्लास्ट की जांच तेज

राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल से जुड़े संदिग्धों के यहां छापेमारी की है। दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार में धमाके को लेकर जांच की जा रही है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : PTI सांकेतिक तस्वीर

'व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल' और दिल्ली कार ब्लास्ट की जांच तेज हो गई है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पुलवामा में डॉक्टर उमर, डॉक्टर मुजम्मिल, डॉक्टर अदील, मोलवी, इरफान और आमिर के घर पर रेड मारी है। सोमवार सुबह, NIA ने जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF की एक टीम के साथ मिलकर साउथ कश्मीर के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी की है।

डॉक्टर मुजम्मिल के घर 6 घंटे से ज्यादा की रेड

ये रेड दिल्ली कार ब्लास्ट की जांच में और सबूत इकट्ठा करने और 'व्हाइट-कॉलर टेरर मॉड्यूल' को पूरी तरह खत्म करने के लिए की गई। डॉक्टर मुजम्मिल के घर पर रेड छह घंटे से ज़्यादा चली। 

पड़ोसी के यहां रहता है डॉक्टर उमर का परिवार

सूत्रों के मुताबिक, NIA की टीम दिल्ली कार ब्लास्ट के मुख्य गुनहगार डॉ. उमर के घर पहुंची। डॉ. उमर का परिवार अभी एक पड़ोसी के यहां रहता है। डॉ. उमर का घर एक बम धमाके में उड़ा दिया गया था, जब उनकी मां और सुसाइड बॉम्बर के DNA मैच हुए थे। 

डॉक्टर उमर की भाभी से NIA की पूछताछ

उसके बाद डॉक्टर उमर के घर में ब्लास्ट हुआ था। तब से उमर का परिवार पड़ोसी के घर में रह रहा है। NIA ने घर पर भी छापा मारा और डॉ. उमर की भाभी से पूछताछ की। इसके अलावा, मौलवी इरफान के घर और आमिर के घर पर भी छापे मारे गए। 

कश्मीर में NIA की ये पहली बड़ी कार्रवाई

दिल्ली कार बम धमाकों में शामिल i20 कार आमिर के नाम पर रजिस्टर्ड थी। इसके अलावा, NIA ने कई और जगहों पर भी छापे मारे हैं। दिल्ली कार बम धमाके की जांच में अहम सबूत इकट्ठा करने के लिए कश्मीर में NIA की यह पहली बड़ी कार्रवाई है।