A
  1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. आतंकी हमले का असर, पहलगाम SHO सहित 5 इंस्पेक्टर का तबादला

आतंकी हमले का असर, पहलगाम SHO सहित 5 इंस्पेक्टर का तबादला

पहलगाम में पांच इंस्पेक्टर का तबादला किया गया है। इसमें पहलगाम के स्टेशन हाउस ऑफिसर भी शामिल हैं। सुंरिदर रैना, अर्जुन मंगोतरा सहित कुल सात अधिकारियों का तबादला किया गया है।

Jammu kashmir police- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO जम्मू कश्मीर पुलिस

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है। अनंतनाग जिले में कुल सात पुलिसकर्मियों का तबादला हुआ है। इनमें पांच इंस्पेक्टर शामिल हैं। पहलगाम पुलिस स्टेशन के एसएचओ (स्टेशन हाउस ऑफिसर) का भी तबादला कर दिया गया है। जम्मू कश्मीर पुलिस की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि इन पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अलग-अलग स्थानों में ट्रांसफर किया जाता है।

जिन अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है, उनमें इंस्पेक्टर सुरिंदर रैना और इंस्पेक्टर अर्जुन मंगोतरा शामिल हैं। इंस्पेक्टर सुशील चौधरी, कीर्ति शर्मा, असिस्टेंट सबइंस्पेक्टर मुकेश कुमार, अमन गुप्ता और अमन चौधरी का भी ट्रांसफर किया गया है।

Image Source : India TVजम्मू कश्मीर पुलिस ट्रांसफर ऑर्डर

किस अधिकारी को कहां मिली पोस्टिंग

इंस्पेक्टर सुरिंदर रैना को जिला पुलिस लाइन जम्मू से हटाकर स्पेशल सक्वॉड का हिस्सा बनाया गया है। इंस्पेक्टर अर्जुन मंगोतरा को भी जिला पुलिस लाइन से हटाकर स्पेशल स्कॉड में तैनात किया गया है। वहीं, इंस्पेक्टर सुशील चौधरी को पुलिस लाइन से हटाकर क्राइसिस रिस्पांस टीम का इनचार्ज बनाया गया है। कीर्ति शर्मा अब जम्मू पुलिस लाइन की बजाय शिकायत और विवादों का निपटारा करने की जिम्मेदारी संभालेंगी। असिस्टेंट सबइंस्पेक्टर मुकेश कुमार और एसपीओ अमन गुप्ता को भी जिला पुलिस लाइन की मीडिया सेल से हटाकर क्राइसिस रिस्पांस टीम में तैनात किया गया है। वहीं, एसपीओ अमन चौधरी को जिला पुलिस लाइन मीडिया सेल की जिम्मेदारी दी गई है।

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुआ था हमला

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल की दोपहर आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला किया था। इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी। कुल चार आतंकियों ने पर्यटकों से उनका धर्म पूंछकर गोली मारी थी। इस घटना में सुरक्षा की चूक भी उजागर हुई थी। इसके बाद सात पुलिसकर्मियों का तबादला हुआ है। वहीं, आतंकियों को पनाह देने वाले पाकिस्तान के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।