1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. Pahalgam Attack: सीएम उमर अब्दुल्ला ने बुलाई ऑल पार्टी मीटिंग, कहा- बड़े दुख के साथ लिख रहा हूं

Pahalgam Attack: सीएम उमर अब्दुल्ला ने बुलाई ऑल पार्टी मीटिंग, कहा- बड़े दुख के साथ लिख रहा हूं

पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की अबतक मौत हो चुकी है। इस मामले पर जम्मू कश्मीर के सीएम ने ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई है। उन्होंने इस हमले की निंदा करते हुए सभी दलों को इस मीटिंग में शामिल होने का न्यौता दिया है।

Pahalgam Attack CM Omar Abdullah called an all party meeting said I am writing with great sadness- India TV Hindi
Image Source : PTI सीएम उमर अब्दुल्ला ने बुलाई ऑल पार्टी मीटिंग

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई है। आतंकवादी संगठन लश्कर ए तैयबा के संगठन टीआरएफ ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। इस हमले के बाद से पूरे देश में आक्रोश है और दुनियाभर के देश और उनके प्रमुख इस हमले की निंदा कर रहे हैं। इस बीच जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई है। राज्य के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा जो लेटर जारी किया गया है, उसकी तस्वीर सामने आई है, जिसमें उमर अब्दुल्ला ने लिखा, 'कल पहलगाम में जो भयावह हमला हुई, उसके मद्देनजर दुख के साथ यह लिख रहा हूं।'

उमर अब्दुल्ला ने बुलाई ऑल पार्टी मीटिंग

उमर अब्दुल्ला ने लिखा, 'निर्दोष नागरिक, जिनकी जान इस घटना में चली गई, उसने सभी को अंदर से झंकझोर दिया है। यह एक पार्टी या क्षेत्र होने के नाते ना केवल एक आपदा है, बल्कि यह जम्मू कश्मीर की आत्मा पर एक घाव है। इस तरह के हालात में लोकतांत्रिक मूल्यों को मानने वाले हम सभी लोगों की यह जिम्मेदारी है कि हम साथ आएं और इस हमले के खिलाफ खड़े रहें। इसलिए मैं ऑल पार्टी मीटिंग बुला रहा हूं ताकि इन हालातों पर चर्चा हो सके और सामूहिक रूप से आतंकवाद की इस घटना की निंदा की जा सके ताकि शांति स्थापित हो और लोगों को न्याय मिले।'

क्या बोले उमर अब्दुल्ला

उमर अब्दुल्ला ने आगे लिखा, 'यह मीटिंग 24 अप्रैल 2025 को दोपहर 3 बजे बुलाई गई है। आपकी उपस्थिति लोगों की आवाज को दिशा देने का काम करेगी। मैं केवल आधिकारिक रूप से इस बैठक में शामिल होने का न्यौता नहीं दे रहा हूं बल्कि एक दोस्त के नाते और एक नागरिक होने के नाते यह न्यौता दे रहा हूं। चलिए साथ आते हैं, लोगों की सेवा के लिए एक सहयोगी की तरह, इस दुख की घड़ी में और उसका समाधान निकालते हैं।'