1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. पाकिस्तान ने जम्मू पर 'हमास' स्टाइल पर किया हमला, पिछले महीने ही ISI ने PoK में की थी बैठक-VIDEO

पाकिस्तान ने जम्मू पर 'हमास' स्टाइल पर किया हमला, पिछले महीने ही ISI ने PoK में की थी बैठक-VIDEO

भारत ने पाकिस्तान के सभी हवाई हमलों को निष्क्रिय कर दिया है। पाकिस्तान ने जम्मू के कई इलाकों में हमास स्टाइल पर हमला किया था। इसके बावजूद भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने इन हमलों को नाकाम कर दिया।

जम्मू में हवाई हमले को भारत ने किया निष्क्रिय- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV जम्मू में हवाई हमले को भारत ने किया निष्क्रिय

पाकिस्तान ने भारत के कई राज्यों और शहरों में हमला किया है। ये हमला जम्मू के कई इलाकों में किया गया है। जम्मू में गुरुवार शाम पाकिस्तान ने हमास स्टाइल पर हमला किया है। भारत ने दुश्मन देश की सभी मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया है। जम्मू के ऊपर के हवाई दृश्य बिल्कुल इजराइल पर हमास स्टाइल की तरह दिख रहा था। ऐसा लग रहा था हमले जैसे किसी सस्ते रॉकेट से किया गया हो। 

जम्मू के इन इलाकों में हमले की कोशिश नाकाम

पाकिस्तान की ओर से सतवारी, सांबा, आरएस पुरा और अरनिया पर 8 मिसाइलें दागी गईं थीं। भारतीय सेना की एयर डिफेंस यूनिट्स (S-400) ने इन हमलों को हवा में ही रोक लिया और ब्लॉक कर दिया। जम्मू के ऊपर के आसमानी दृश्य बिल्कुल हमास स्टाइल में इजरायल पर हमले की याद दिला दिया।

पिछले महीने हमास और ISI की PoK में हुई थी मुलाकात

ऐसा माना जा रहा है कि पाक सेना एक आतंकी संगठन हमास की तरह काम कर रही है। उसी तरह व्यवहार कर रही है। पिछले महीने आईएसआई और हमास की मुलाकात PoK में हुई थी।

पाकिस्तान के सभी हवाई हमले नष्ट

पाकिस्तान ने गुरुवार शाम को भारत के कई राज्यों में हवाई हमले किए हैं। भारत ने इन सभी हवाई हमलों को जमीन पर गिरने से पहले ही नष्ट कर दिया है। पाकिस्तान का एक भी मिसाइल या ड्रोन भारत की जमीन पर नहीं गिरा है।