1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले की नई तैयारी, खुफिया रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले की नई तैयारी, खुफिया रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

'ऑपरेशन सिंदूर' के छह महीने होने वाले हैं। उससे पहले एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें संकेत दिया गया है कि जम्मू-कश्मीर में नए आतंकी हमले की तैयारी है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FILE (PTI) प्रतीकात्मक फोटो

'ऑपरेशन सिंदूर' मिशन के छह पूरे होने वाले हैं, उससे पहले एक चौंकाने वाली खुफिया रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें संकेत दिया गया है कि पाकिस्तान स्थित आतंकवादी समूह खासतौर से लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और जैश-ए-मोहम्मद (JeM) जम्मू और कश्मीर में समन्वित आतंकी हमलों की एक नई लहर के लिए लामबंद हो रहे हैं।

पहलगाम में हुआ था भीषण आतंकी हमला

दरअसल, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल भयावह आतंकी हुआ था। इस हमले में पहलगाम के बैसरन मैदान में 26 निर्दोष पर्यटक मारे गए थे। हमले के जवाब में भारतीय सुरक्षा बलों ने 6-7 मई की रात' ऑपरेशन सिंदूर' मिशन चलाया था।

पहलगाम का 'ऑपरेशन सिंदूर' से बदला 

भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के जरिए कार्रवाई करते हुए PoK और पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया और 100 से ज्यादा आतंकी मार गिराए थे, जिसमें जैश-ए-मोहम्मद के कम से कम 30 आतंकी मारे गए। इस हमले में जैश-ए-मोहम्मद के 4, लश्कर-ए-तैयबा के 3 और हिज्बुल मुजाहिदीन के 2 आतंकी ठिकाने तबाह हो गए। जैश और लश्कर के हेडक्वार्टर मिट्टी में मिला दिए गए थे।

हमले के बाद पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा और जम्मू और कश्मीर में सीमा पार से गोलाबारी के साथ-साथ सीमावर्ती क्षेत्रों में ड्रोन हमलों का प्रयास किया, जिसके बाद भारत ने एक समन्वित हमला शुरू किया और पाकिस्तान में हवाई अड्डों पर रडार अवसंरचना, संचार केंद्रों और हवाई क्षेत्रों को नुकसान पहुंचाया। 10 मई को भारत और पाकिस्तान सीजफायर करने के समझौता पर पहुंचे।

ये भी पढ़ें-

"8K से 90s कैमरा क्वालिटी", वायरल VIDEO में विमान से विएना और दिल्ली के बीच एयर क्वालिटी में दिखाया गया चौंकाने वाला अंतर

"न्यूयॉर्क के लोग फ्लोरिडा भाग जाएंगे", जोहरान ममदानी की जीत पर ट्रंप ने क्यों की ऐसी भविष्यवाणी?