1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. पिता से हुआ विवाद तो एलओसी क्रॉस कर गई पाकिस्तानी महिला, भारतीय सेना ने पकड़ा

पिता से हुआ विवाद तो एलओसी क्रॉस कर गई पाकिस्तानी महिला, भारतीय सेना ने पकड़ा

PoK से नियंत्रण रेखा पार कर जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में घुसने वाली एक पाकिस्तानी महिला को भारतीय सेना ने हिरासत में ले लिया है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PEXELS.COM प्रतीकात्मक फोटो

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) से नियंत्रण रेखा पार कर जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में घुसने वाली एक पाकिस्तानी महिला को भारतीय सेना ने हिरासत में ले लिया है। यह महिला पीओके के कोटली जिले के गिम्मा इलाके की निवासी है। अपनी एक घरेलू विवाद के बाद एलओसी पार कर भारतीय क्षेत्र में घुसी थी।

अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार की गई महिला की पहचान 35 वर्षीय शहनाज अख्तर के रूप में की गई है। वह मंगलवार को बालाकोट सेक्टर के अग्रिम इलाके डब्बी से सेना के जवानों द्वारा पकड़ी गई। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि शहनाज अख्तर ने अपने पिता से हुए विवाद के बाद अपना घर छोड़ दिया और एलओसी क्षेत्र की ओर भाग गई।

पुलिस के हवाले नहीं किया गया

भारतीय सेना की एक इकाई ने महिला को उस समय पकड़ा जब वह नियंत्रण रेखा पार कर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर चुकी थी। सेना के अधिकारियों ने बताया कि शहनाज अख्तर को अभी तक पुलिस के हवाले नहीं किया गया है और उसकी हिरासत में फिलहाल सेना की इकाई की निगरानी में जांच की जा रही है।

महिला को लेकर जुटाई जा रही जानकारी

अधिकारियों के अनुसार, महिला ने बिना किसी बाहरी दबाव के अपने घर छोड़ा और नियंत्रण रेखा की ओर भाग गई, लेकिन उसकी मंशा और घटनाओं के बारे में पूरी जानकारी अभी जुटाई जा रही है। यह भी जांची जा रही है कि महिला के इस कदम के पीछे कोई अन्य कारण था या यह एक निजी विवाद का नतीजा था।

ये भी पढ़ें-

मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर तूफान की रफ्तार से दौड़ी Lamborghini, देखें VIDEO

VIDEO: "वहां कोई नाली नहीं थी", पटवारी के झूठ बोलने पर बौखलाए कलेक्टर साहब, दे दिया ये आदेश