1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. पुंछ में सुरंग निर्माण स्थल के पास संदिग्ध गतिविधि, सुरक्षाबलों ने की गोलीबारी, शुरू किया सर्च ऑपरेशन

पुंछ में सुरंग निर्माण स्थल के पास संदिग्ध गतिविधि, सुरक्षाबलों ने की गोलीबारी, शुरू किया सर्च ऑपरेशन

संदिग्ध गतिविधी देखे जाने के बाद सुरक्षाबलों की टीम ने 3-4 राउंड की गोलीबारी की है। साथ ही पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया है। स्थानीय लोगों को भी अलर्ट कर दिया गया है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : PTI सांकेतिक तस्वीर

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में निर्माणाधीन सुरंग के पास संदिग्ध गतिविधि देखे जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। मंगलवार सुबह पुलिस, एसओजी और सीआरपीएफ के जवानों ने इलाके में व्यापक संयुक्त तलाशी अभियान (Search Operation) शुरू किया

तीन से 4 राउंड की गोलीबारी

अधिकारियों के मुताबिक, मेंढर सेक्टर में सुरंग निर्माण स्थल पर ड्यूटी कर रहे एक सुरक्षाकर्मी ने सुबह संदिग्ध गतिविधि देखी। इसके बाद एहतियाती कदम उठाते हुए सुरक्षाकर्मी ने संदिग्ध दिशा में करीब तीन से चार राउंड गोलीबारी की।

शुरू किया गया तलाशी अभियान

गोलीबारी के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की कोई सूचना नहीं है। घटना की सूचना मिलने के बाद सुबह करीब 6 बजे पुलिस, विशेष अभियान समूह (SOG) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों ने संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया।

आने-जाने वाले रास्तों पर बढ़ाई गई निगरानी

सुरक्षाबलों ने भाटादुरियन, सांगियोट और आसपास के वन क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश शुरू की है। इलाके में आने-जाने वाले रास्तों पर भी निगरानी बढ़ाई गई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि सुरक्षाकर्मी ने किस तरह की संदिग्ध गतिविधि देखी थी और क्या इलाके में कोई संदिग्ध व्यक्ति मौजूद था। सुरक्षाबल जंगल और आसपास के क्षेत्रों को खंगाल रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि तलाशी अभियान जारी है। इस संबंध में अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

जम्मू-कश्मीर में हेरोइन बरामद

वहीं, दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर के सांबा और कठुआ जिलों में हेरोइन बरामद होने के बाद 17 वर्षीय नाबालिग समेत तीन संदिग्ध तस्करों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि सांबा के बारी ब्राह्मणा इलाके में रविवार देर मोटरसाइकिल से जा रहे नाबालिग को रोका गया। जांच के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से 3.36 ग्राम हेरोइन बरामद की। 

कई धाराओं में दर्ज किया गया केस

किशोर को हिरासत में लिया गया और मादक पदार्थ व मोटरसाइकिल जब्त कर ली गई। नाबालिग के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मनः प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(इनपुट- PTI)

ये भी पढ़ें:

'शिफ्ट होने से हमलों से नहीं रहेंगे सुरक्षित, कश्मीर के बाहर भी करेंगे पीछा', घाटी में कश्मीरी पंडितों को मिली धमकी