1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. Video: जम्मू कश्मीर के राजौरी में सेना ने बचाई बच्चे की जान, बाढ़-भूस्खलन के बीच किया खतरनाक रेस्क्यू

Video: जम्मू कश्मीर के राजौरी में सेना ने बचाई बच्चे की जान, बाढ़-भूस्खलन के बीच किया खतरनाक रेस्क्यू

वीडियो में देखा जा सकता है कि नदी के उफनते पानी के बीच बच्चे को बचाने के लिए सेना के जवान हेलीकॉप्टर लेकर जाते हैं और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालते हैं। इस दौरान बिजली के झूलते तारों का भी खतरा है, लेकिन बच्चा सुरक्षित बच जाता है।

Army rescue- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT सेना के हेलीकॉप्टर का रेस्क्यू

जम्मू कश्मीर के राजौरी में भारतीय सेना के जवानों ने अपनी जान जोखिम में डालकर एक बच्चे का रेस्क्यू किया। बच्चे को रेस्क्यू करने का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सेना के जवान उफनती नदी के बीच फंसे बच्चे को निकालने के लिए हेलीकॉप्टर को बिजली के झूलते तारों के बीच ले जाते हैं और पानी से महज एक फुट हेलीकॉप्टर उड़ाते हुए बच्चे को बचाते हैं। बचाने के बाद बच्चे को सुरक्षित किनारे पर छोड़ा जाता है।

राजौरी में अचानक आई बाढ़ के बीच सेना के पायलटों ने हेलीकॉप्टर से बहादुरी से बचाव कार्य किया। भारतीय सेना के कर्नल शौर्य सिंह और लेफ्टिनेंट कर्नल अभिजीत सिंह ने साहस और पेशेवर उत्कृष्टता का असाधारण प्रदर्शन किया। इन दोनों जांबाजों ने 23 जुलाई को राजौरी जिले में आई विनाशकारी बाढ़ में फंसे एक छोटे बच्चे को बचाने के लिए बेहद जोखिम भरा और साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

खतरों के बीच हुआ ऑपरेशन

बाढ़ के बीच फंसे बच्चे को बचाने के लिए सेना से मदद मांगी गई थी। इस पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए सेना के हेलीकॉप्टर पायलटों ने खराब मौसम का सामना किया और खतरों से भरे स्थान पर मिशन को अंजाम दिया। असाधारण उड़ान कौशल और दृढ़ निश्चय का प्रदर्शन करते हुए पायलटों ने हेलीकॉप्टर को उफनते पानी से बमुश्किल एक फुट ऊपर उड़ाया, जिससे फंसे हुए बच्चे को सफलतापूर्वक बचाया जा सका।

कर्तव्य से आगे बढ़कर किया काम

यह साहसिक कार्य भारतीय सेना की निस्वार्थ सेवा और नागरिकों की सुरक्षा एवं कल्याण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के आदर्शों का उदाहरण है। कर्नल शौर्य सिंह और लेफ्टिनेंट कर्नल अभिजीत सिंह ने अपने कर्तव्य से कहीं आगे बढ़कर सशस्त्र बलों की सर्वोच्च परंपराओं को अपनाया। उनके समय पर और वीरतापूर्ण कार्य ने न केवल एक अनमोल जीवन बचाया, बल्कि संकट के समय में प्रथम प्रतिक्रियाकर्ता के रूप में भारतीय सेना की भूमिका की भी पुष्टि की।

यह भी पढ़ें-

श्रीनगर के शंकराचार्य मंदिर में कड़ी सुरक्षा के बीच हुई छड़ी मुबारक की पूजा, जानें इसका महत्व

स्कूटर सवार बुजुर्ग के सिर पर चढ़ गई बस, हादसे का खौफनाक CCTV फुटेज आया सामने