1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. J&k: रामबन में तीन घरों में लगी भीषण आग, कई परिवार हुए बेघर

J&k: रामबन में तीन घरों में लगी भीषण आग, कई परिवार हुए बेघर

जम्मू-कश्मीर के रामबन में तीन मकानों में अचानक आग लग गई। इस घटना में छह परिवार बेघर हो गए। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है।

तीन घर जलकर हुए खाक।- India TV Hindi
Image Source : PTI/REPRESENTATIVE IMAGE तीन घर जलकर हुए खाक।

रामबन: इस वक्त की बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले से सामने आ रही है। यहां के एक सुदूर पहाड़ी गांव में रविवार तड़के भीषण आग लग गई। इस घटना में कम से कम तीन घर जलकर खाक हो गए। साथ ही इस हादसे के कारण कई परिवार भी बेघर हो गए हैं। अधिकारियों ने आग लगने की घटना के बारे में जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक आग लगने की वजह से शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। फिलहाल इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है। 

सुबह-सुबह लगी आग

अधिकारियों ने बताया कि खारी तहसील के त्रिगाम के गुंज टॉप गांव में तड़के आग लग गई। हालांकि आग लगने की इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की इस घटना के कारण छह परिवार बेघर हो गए हैं। उन्होंने बताया कि स्थिति का जायजा लेने और प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत प्रदान करने के लिए अधिकारियों की एक टीम मौके पर भेजी गई है। अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। 

दिल्ली में आग लगी

बता दें कि इससे पहले शनिवार की शाम को राजधानी दिल्ली के तिगड़ी एक्सटेंशन में एक जूते की दुकान में भीषण आग लग गई। इस हादसे में भाई-बहन समेत चार लोगों की मौत हो गई और एक महिला झुलस गई। पुलिस ने बताया कि चार मंजिला इमारत के भूतल पर स्थित दुकान में आग लगने की सूचना शाम छह बजकर 24 मिनट पर पीसीआर को मिली, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। 

चार लोगों की मौत

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने पाया कि पूरी इमारत आग की लपटों में घिरी हुई थी। अधिकारी ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि आग भूतल पर स्थित जूते की दुकान से शुरू हुई और फिर ऊपर की ओर फैल गई। अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर तीन लोग मृत पाए गए, जबकि दो घायल महिलाओं को इमारत से निकालकर अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि घायलों में से एक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। (इनपुट- पीटीआई)

यह भी पढ़ें-

राजधानी दिल्ली में अपराधी बेकाबू, अलग-अलग जगहों पर दो लोगों की गोली मारकर हत्या; आरोपी फरार

इंडिया गेट पर प्रदर्शन का हैदराबाद से कनेक्शन, इस प्रतिबंधित संगठन से जुड़े थे प्रदर्शनकारी; जानें दिल्ली पुलिस ने क्या कहा