1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. मिजोरम में कक्षा 12 की स्थगित परीक्षाएं हुईं

मिजोरम में कक्षा 12 की स्थगित परीक्षाएं हुईं

मिजोरम में सामाजिक दूरी और कोविड-19 के दिशानिर्देश का पालन करते हुए 12वीं कक्षा की स्थगित परीक्षाओं का आयोजन बुधवार को किया गया।

<p>12th class examinations were held in Mizoram</p>- India TV Hindi
Image Source : FILE 12th class examinations were held in Mizoram

मिजोरम में सामाजिक दूरी और कोविड-19 के दिशानिर्देश का पालन करते हुए 12वीं कक्षा की स्थगित परीक्षाओं का आयोजन बुधवार को किया गया। यह मिजोरम बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एमबीएसई) की परीक्षाएं थीं। इन परीक्षाओं को कोरोना वायरस महामारी के कारण स्थगित किया गया था। 12वीं कक्षा की परीक्षा का आयोजन 79 केंद्रों पर सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक किया गया। वहीं, 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन 11 केंद्रों पर किया गया। यह जानकारी एमबीएसई ने साझा की।

12वीं कक्षा के कुल 7,026 छात्रों ने अर्थशास्र, रसायन विज्ञान, कंप्यूटर साइंस और होम साइंस विषय के लिए अपना नाम दर्ज कराया था। कंप्यूटर साइंस और होम साइंस की परीक्षा का आयोजन गुरुवार को किया जाएगा। अर्थशास्र और रसायन विज्ञान की परीक्षा के लिए कुल 4,939 छात्रों ने अपना नाम दर्ज कराया था। 

Latest Education News