CBSE CTET 2020: CBSE CTET परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक आ गई है, उम्मीदवारों के पास अप्लाई करने के लिए सिर्फ 4 दिन बाकी है। अतिंम आवेदन 24 फरवरी 2020 तक उम्मीदवार कर सकते हैं। जो उम्मीदवार योग्य और इच्छुक हैं वे सीबीएसई सीटेट (CTET) 2020 जुलाई एग्जाम के लिए ऑनलाइऩ आवेदन आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं। सीबीएसई सीटेट (CTET) 2020 जुलाई आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को सलाह है कि वो विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी विस्तार में पढ़ लें, और फॉर्म में किसी भी प्रकार की गलती न करें।
नोटिफिकेशन के अनुसार CBSE CTET 2020 परीक्षा 5 जुलाई को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। सीटेट की परीक्षा एक वर्ष में दो बार आयोजित की जाती है। पहली परीक्षा जुलाई में, जबकि दूसरी परीक्षा दिसंबर में आयोजित की जाएगी। सीटेट परीक्षा में 2 पेपर होते हैं। पेपर 1 उन लोगों के लिए होता है जो कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाना चाहते हैं। वहीं, कक्षा 6 से 8 तक के लिए पेपर 2 होता है।
सीटीईटी परीक्षा का मुख्य उद्देश्य सराकरी विद्यालयों में गुणवत्ता वाले तथा कुशल शिक्षकों की भर्ती करवाना है। CTET का सर्टिफिकेट सरकारी विद्यालयों में शिक्षक की नौकरी पाने के लिए पहला कदम है। CTET पास करने के बाद एक अभ्यर्थी केंद्र सरकार की शिक्षक की नौकरी जैसे कि KVS, NVS आर्मी शिक्षक, ERDO आदि के लिए आवेदन कर सकता है।