1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. Coronavirus के चलते तिब्बत सीमा पुलिस बल और भारतीय वायु सेना की परीक्षाएं हुई स्थगित, जल्द होगी नई तरीखों की घोषणा

Coronavirus के चलते तिब्बत सीमा पुलिस बल और भारतीय वायु सेना की परीक्षाएं हुई स्थगित, जल्द होगी नई तरीखों की घोषणा

कोरोनावायरस के चलते भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने कॉन्स्टेबल (ट्रेड्समैन) और भारतीय वायु सेना ने एयरमैन के पदों पर आयोजित होने वाली लिखित परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है।

<p>itbp exam and airmen recruitment exam postponed due to...- India TV Hindi
Image Source : itbp exam and airmen recruitment exam postponed due to coronavirus

नई दिल्ली। कोरोनावायरस के चलते भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने कॉन्स्टेबल (ट्रेड्समैन) और भारतीय वायु सेना ने एयरमैन के पदों पर आयोजित होने वाली लिखित परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में कॉन्स्टेबल (ट्रेड्समैन) पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 22 मार्च 2020 को होना था। भारतीय वायु सेना में एयरमैन पदों के लिए 19 मार्च से लेकर 23 मार्च तक लिख‍ित परीक्षा आयोजित होनी थी। हालांकि दोनो परीक्षाओं के लिए  नई तारीखों की घोषणा अभी तक नहीं की गई है।

आधिकारिक नोटिस के मुताबिक परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा कुछ समय बाद कर दी जाएगी। अगर आपने इन परीक्षाओं के लिए आवेदन किया है तो आपको लगातार दोनों विभागों की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी होगी। परीक्षाओं की नई तारीखों की घोषणा कभी भी की जा सकती है।

Latest Education News