1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. Karnataka CET 2020: परीक्षा की तारीख हुई घोषित, 30, 31 जुलाई को होगी आयोजित

Karnataka CET 2020: परीक्षा की तारीख हुई घोषित, 30, 31 जुलाई को होगी आयोजित

कर्नाटक में इंजीनियरिंग, आयुष, फार्मेसी और कृषि पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली कर्नाटक संयुक्त प्रवेश परीक्षा (केसीईटी) अब 30 और 31 जुलाई को आयोजित की जाएगी।

<p>kcet 2020</p>- India TV Hindi
Image Source : FILE kcet 2020

बेंगलुरु। कर्नाटक में इंजीनियरिंग, आयुष, फार्मेसी और कृषि पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली कर्नाटक संयुक्त प्रवेश परीक्षा (केसीईटी) अब 30 और 31 जुलाई को आयोजित की जाएगी। कर्नाटक के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ सीएन अश्वथ नारायण ने बुधवार को यह जानकारी दी।नारायण ने पत्रकारों को बताया, “हमने केसीईटी परीक्षा इस साल 30 और 31 जुलाई को आयोजित करने का निर्णय लिया है।” उन्होंने बताया कि अब तक 1.92 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि 1.2 लाख लोग परीक्षा इस परीक्षा में बैठेंगे। हाल ही में शु्रु किए गए 'गेट सीईटी गो' कार्यक्रम क बारे में मंत्री ने कहा कि यह केसीईटी और एनईईटी 2020 के लिए छात्रों को तैयार करने में मदद करने के लिए तैयार किया गया है। यह परीक्षा अप्रैल के अंतिम सप्ताह या मई में निर्धारित थी जिसे कोरोनावायरस महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया था

Latest Education News