1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. MP TET Exam Date 2020: मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड जारी की परीक्षा की तारीख, पढ़ें डिटेल्स

MP TET Exam Date 2020: मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड जारी की परीक्षा की तारीख, पढ़ें डिटेल्स

मध्य प्रदेश प्राइमरी स्कूल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट-2020 की तारीख आ गई है।

<p>mp tet exam date 2020 check details here।</p>- India TV Hindi
Image Source : FILE mp tet exam date 2020 check details here।

MP TET Exam Date 2020: मध्य प्रदेश प्राइमरी स्कूल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट-2020 की तारीख आ गई है। व्यापम ने परीक्षा की तारीख की घोषणा कर दी है। अब परीक्षा 19 सितंबर, 2020 से शुरू होगी। इससे पहले परीक्षा 25 अप्रैल, 2020 को दो चरणों में निर्धारित थी। व्यापम ने जनवरी 2020 में प्राइमरी स्कूल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (एमपीटेट) 2020 के लिए ऑनलाइन ऐप्लिकेशन फॉर्म आमंत्रित किया था। हालांकि अभी बोर्ड की तरफ से एडमिट कार्ड जारी होने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। इसके बारे में ऑफिशियल वेबसाइट पर बाद में जानकारी घोषित कर दी जाएगी। इस बारे में बोर्ड ने ऑफिशियल वेबसाइट peb.mp.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी कर जानकारी दी है।

Latest Education News