NCHM JEE 2020 की परीक्षा टली, जल्द घोषित होगी नई तारीख
NCHM JEE 2020 की परीक्षा टली, जल्द घोषित होगी नई तारीख
IndiaTV Hindi Desk
Published : Jun 07, 2020 02:19 pm IST, Updated : Jun 07, 2020 02:21 pm IST
मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को नेशनल काउंसिल फॉर मैनेजमेंट ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (NCHM JEE) 2020 को टालने की सलाह दी है।
Image Source : TWITTERNCHM JEE 2020 की परीक्षा टली, जल्द घोषित होगी नई तारीख
नई दिल्ली: मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को नेशनल काउंसिल फॉर मैनेजमेंट ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (NCHM JEE) 2020 को टालने की सलाह दी है। यह जानकारी खुद मानव संसाधन विकास मंत्री ने ट्वीट करके दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा, "वर्तमान स्थिति और कई उम्मीदवारों से प्राप्त अनुरोधों के मद्देनजर, मैंने NTA को NCHM JEE 2020 का टालने की सलाह दी है। नई तारीखों की घोषणा नियत समय में की जाएगी।"