A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. SSC MTS 2019: एसएससी एमटीएस ने एक्टिवेट किया स्टेटस लिंक, पढ़ें डिटेल्स

SSC MTS 2019: एसएससी एमटीएस ने एक्टिवेट किया स्टेटस लिंक, पढ़ें डिटेल्स

SSC MTS 2019: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन यानी एसएससी ने 'नो योर स्टेटस' लिंक एक्टिव कर दिया है।

<p>ssc mts 2019</p>- India TV Hindi
ssc mts 2019

SSC MTS 2019: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन यानी एसएससी ने 'नो योर स्टेटस' लिंक एक्टिव कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (नॉन टेक्निकल) वेकेंसी के लिए आवेदन किया है वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं। बता दें, जिन उम्मीदवारों ने सफलता पूर्वक आवेदन किया है, उन्हें एसएससी ने ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने की सलाह दी है। उम्मीदवार नीचे दिए लिंक की मदद भी ले सकते है।

यहां दिए लिंक से अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं:
  1. उम्मीदवार इन चरणों के माध्यम से अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं-
  2.  सबसे पहले ऊपर दिए लिंक पर क्लिक करें।
  3.  उसके बाद मेन्यू बॉक्स में क्लिक करके एप्लीकेशन स्टेटस पर क्लिक करें। 
  4.  अगर आपको अपना रजिस्टर्ड या रोल नंबर याद है तो यस पर क्लिक करें और जरूरी जानकारी दर्ज करें। 
  5.  यदि आपको अपनी रजिस्टर्ड आईडी या रोल नंबर नहीं याद तो नहीं ऑप्शन पर क्लिक करें।  अब अपने नाम के साथ, माता का नाम, डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके सबमिट पर क्लिक करें।
  6.  आपके सामने एप्लीकेशन स्टेटस ओपन हो जाएगा। 

एसएससी एमटीएस 2019 एग्जाम डेट-

  • एसएसी एमटीएस कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम है जो 2 अगस्त, 2019 को शुरू होगा। बता दें कि परीक्षा का अंतिम तिथि 6 सितंबर, 2019 है। एसएसी एमटीएस Tier-II परीक्षा 17 नवंबर को शुरू होगी। 

Latest Education News