SSC परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 2017 में हुई CGL परीक्षा रद्द करने से किया इंकार
SSC परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 2017 में हुई CGL परीक्षा रद्द करने से किया इंकार
IndiaTV Hindi Desk
Published : Mar 05, 2020 12:44 pm IST, Updated : Mar 05, 2020 12:45 pm IST
सुप्रीम कोर्ट ने एसएससी द्वारा 2017 में आयोजित सीजीएल (कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल) परीक्षा को रद्द करने से इनकार कर दिया है।
SSC
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा को लेकर गुरुवार को एक बड़ा फैसला लिया है। सुप्रीम कोर्ट ने एसएससी द्वारा 2017 में आयोजित सीजीएल (कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल) परीक्षा को रद्द करने से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला 2017 में आयोजित हुई एसएसी परीक्षा में पेपर लीक मामले पर दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए लिया है।