UPSEE Registration 2020: उत्तर प्रदेश राज्य प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई
उत्तर प्रदेश राज्य प्रवेश परीक्षा 2020 (UPSEE Exam 2020) के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

UPSEE परीक्षा क्या है?
यूपीएसईई एक राज्य स्तरीय परीक्षा है, जिसके जरिए डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU) से संबद्ध कॉलेजों में एडमिशन मिलता है। इस परीक्षा के जरिए उत्तर प्रदेश के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों की करीब 1.5 लाख सीटों पर एडमिशन होता है. AKTU को पहले उत्तर प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी (UPTU) के नाम से जाना जाता था।