डॉक्टर या इंजीनियर ही नहीं, साइंस स्ट्रीम से 12वीं पास करने के बाद ये भी हैं बेहतरीन करियर ऑप्शन
साइंस स्ट्रीम से 12वीं पास करने के बाद ज्यादातर छात्र डॉक्टर या इंजीनियर बनने की चाह रखते हैं।

एनवायर्नमेंटल साइंस में करियर बनाने के लिए आपको 12वीं साइंस (फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी/ मैथमेटिक) विषय के साथ पास करना अनिवार्य है। 12वीं के बाद आप एनवायर्नमेंटल साइंस में बीएससी कर सकते है। इसके अलावा एनवायर्नमेंटल साइंस में एमएससी और इंजीनियरिंग भी किया जा सकता है। आप चाहे तो मास्टर डिग्री करने के बाद एनवायर्नमेंटल साइंस में एमफिल या रिसर्च भी कर सकते है
वाटर साइंस- इस बात से तो हर कोई वाकिफ है कि जल ही जीवन है लेकिन जल जॉब भी देता है, यह आप शायद ही जानते होंगे। मतलब यह कि पानी में भी आप अपना कॅरियर संवार सकते हैं और वो भी जल वैज्ञानिक के तौर पर। वाटर साइंस यानी जल विज्ञान अपने आप में एक बड़ी शाखा है। इसका अध्ययन आपके कॅरियर में चार चांद लगा सकता है। इस क्षेत्र में हाइड्रोमिटिरोलॉजी, भूतल, जल विज्ञान, हाइड्रोजिओलॉजी, ड्रेनेज बेसिन मैनेजमेंट और जल गुणवत्ता से संबंधित विषय आते हैं। इसकी कई शाखाएं हैं जैसे- रासायनिक जल विज्ञान, पारिस्थितिकी जल विज्ञान, हाइड्रोइन्फॉरमैटिक्स जल विज्ञान, हाइड्रो मिटियोरोलॉजी, भूतल जल विज्ञान।