1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. न्‍यूज
  4. Covid-19: मध्यप्रदेश के स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई से

Covid-19: मध्यप्रदेश के स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई से

मध्यप्रदेश में समस्त शासकीय और अशासकीय स्कूलों में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश एक मई से सात जून तक रहेगा।

<p>covid-19 summer vacation in schools of madhya pradesh...- India TV Hindi
covid-19 summer vacation in schools of madhya pradesh from may 1

भोपाल। मध्यप्रदेश में समस्त शासकीय और अशासकीय स्कूलों में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश एक मई से सात जून तक रहेगा। आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के अनुसार, स्कूल शिक्षा विभाग ने पूर्व में जारी आदेश में विद्यार्थियों के लिए एक मई से 16 जून तक तथा शिक्षकों के लिए एक मई से नौ जून तक के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया था। इसमें बदलाव किया गया है।

विभागीय आदेश में कहा गया है कि ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी विद्यालयों द्वारा लॉकडाउन के कारण शुरू की गई ऑनलाइन अध्यापन गतिविधि जारी रखी जा सकती है, शुरू भी की जा सकती है। इसके लिए अभिभावकों तथा छात्रों पर किसी भी प्रकार का दबाव नहीं बनाया जाएगा तथा कोई अतिरिक्त फीस भी नहीं ली जाएगी।

आगे कहा गया है कि ऑनलाइन अध्यापन करा रहे विद्यालय ऐसे सभी विद्यार्थियों के अध्यापन की प्रतिपूर्ति अतिरिक्त कक्षाएं लगाकर करेंगे, जो परिस्थितिवश ऑनलाइन कक्षाओं में भाग नहीं ले पा रहे हैं।

Latest Education News