DU ने ग्रेजुएट, अंडर ग्रेजुएट और स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग के छात्रों के लिए ग्रेडिंग के संबंध में दिशानिर्देश जारी किए
DU ने ग्रेजुएट, अंडर ग्रेजुएट और स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग के छात्रों के लिए ग्रेडिंग के संबंध में दिशानिर्देश जारी किए
IndiaTV Hindi Desk
Published : Jun 04, 2020 08:05 pm IST, Updated : Jun 05, 2020 12:38 am IST
दिल्ली विश्वविद्यालय ने ग्रेजुएट, अंडर ग्रेजुएट और स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग के छात्रों के लिए ग्रेडिंग के लिए दिशानिर्देश जारी किए है।
Image Source : GOOGLEDelhi University releases guidelines for grading for undergraduate, post-graduate and School of Open Learning students
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय ने ग्रेजुएट, अंडर ग्रेजुएट और स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग के छात्रों के लिए ग्रेडिंग के लिए दिशानिर्देश जारी किए है। दिल्ली विश्वविद्यालय के फर्स्ट ईयर और सेकंड ईयर के छात्रों को अगली क्लास में जाने के लिए परीक्षा नहीं देनी होगी। डीयू ने यह फैसला लिया है कि इन सभी स्टूडेंट्स का रिजल्ट पिछले सेमेस्टर की परफॉर्मेंस और इस सेमेस्टर के इंटरनल अससेमेंट पर तैयार किया जाएगा।