1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. न्‍यूज
  4. होस्टल शुल्क में वृद्धि के विरोध में जेएनयू शिक्षक संघ के सदस्य अनशन पर बैठे

होस्टल शुल्क में वृद्धि के विरोध में जेएनयू शिक्षक संघ के सदस्य अनशन पर बैठे

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (जेएनयूटीए) ने होस्टल शुल्क में वृद्धि के विरोध में बुधवार को एक दिन का अनशन शुरू किया।

<p> JNU teachers union members go on hunger strike in...- India TV Hindi
 JNU teachers union members go on hunger strike in protest against increase in hostel fee

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (जेएनयूटीए) ने होस्टल शुल्क में वृद्धि के विरोध में बुधवार को एक दिन का अनशन शुरू किया। जेएनयूटीए ने कहा कि विश्वविद्यालय एक बड़े संकट से गुजर रहा है। संघ ने आरोप लगाया कि शिक्षकों और छात्रों की चिंताओं का समाधान करने के लिए प्रशासन और मानव संसाधन विकास मंत्रालय कोई गंभीर प्रयास नहीं कर रहे हैं। इसी मुद्दे को लेकर जेएनयू के छात्र एक महीने से भी अधिक समय से हड़ताल पर हैं। 

Latest Education News