1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. न्‍यूज
  4. दिल्ली विश्वविद्यालय में शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन, DUTA के साथ आज 4 बजे बैठक करेगा HRD मंत्रालय

दिल्ली विश्वविद्यालय में शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन, DUTA के साथ आज 4 बजे बैठक करेगा HRD मंत्रालय

दिल्ली यूनिवर्सिटी शिक्षक संघ का आंदोलन थमने का नाम नही ले रहा। शिक्षकों के जारी विरोध के बीच मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय ने दिल्ली यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (DUTA) को आज शाम 4 बजे बैठक के लिए बुलाया है।

<p>Protest of teachers at Delhi University, HRD Ministry...- India TV Hindi
Image Source : ANI Protest of teachers at Delhi University, HRD Ministry will meet with Duta at 4 pm today

नई दिल्ली। दिल्ली यूनिवर्सिटी शिक्षक संघ का आंदोलन थमने का नाम नही ले रहा। शिक्षकों के जारी विरोध के बीच मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय ने दिल्ली यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (DUTA)  को आज शाम 4 बजे बैठक के लिए बुलाया है। बता दें कि दिल्ली यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (DUTA) ने डीयू के वाइस चांसलर के कार्यालय के बाहर अपना विरोध जारी रखते हुए 28 अगस्त के परिपत्र को वापस लेने की मांग की, जो एड हॉक शिक्षकों की नियुक्ति को रोक देता है।

बुधवार रात को दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन ने  डीयू शिक्षक संघ के सदस्यों के साथ बैठक की और उनसे अपना आंदोलन वापस लेने की अपील की थी। बैठक के बाद प्रशासन ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन आपसी विश्वास और सम्मान के माहौल में किसी भी प्रासंगिक मुद्दे पर बातचीत करने के लिए तैयार है। शिक्षकों ने स्थायी पदों पर तदर्थ शिक्षकों की नियुक्ति के संबंध में जारी परिपत्र के विरोध में बुधवार को कुलपति कार्यालय का घेराव किया था। 

गौरतलब है कि हड़ताल पर जाने का फैसला डीयू के 28 अगस्त को जारी परिपत्र के आधार पर किया गया है, जिसमें कहा गया है कि मौजूदा शैक्षाणिक सत्र में स्थायी नियुक्तियों के पद पर केवल तदर्थ शिक्षकों की नियुक्ति की जा सकती है। शिक्षकों ने कहा कि हर चार महीनों में तदर्थ शिक्षकों के अनुबंधों का नवीनीकरण किया जाता है, लेकिन 28 अगस्त को जारी किए गए परिपत्र के कारण अनुबंध आगे नहीं बढ़ाए गए हैं जिसने लगभग 4,500 तदर्थ शिक्षकों के भविष्य को खतरे में डाल दिया है। 

 

Latest Education News