DU Results 2019: जिन छात्रों को Nov-Dec सेमेस्टर के नतीजे का इतंजार है, उनके लिए अच्छी खबर है। दरअसल दिल्ली यूनिवर्सिटी 31 जनवरी यानि कल UG-PG (Nov-Dec) सेमेस्टर के रिजल्ट जारी कर सकती है। 1st, 3rd और 5th सेमेस्टर के छात्र हैं जो परीक्षा में शामिल हुए थे, वे DU की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in. पर जाकर चेक कर सकेंगे।
DU सेमेस्टर परीक्षा रिजल्ट 2019 में क्यो हुई देरी
आमतौर पर, दिल्ली यूनिवर्सिटी दिसंबर के अंत या जनवरी महीने की शुरुआत तक UG-PG (Nov-Dec) सेमेस्टर परीक्षा के परिणाम घोषित करता है। हालांकि, इस वर्ष, दिल्ली ऑड सेमेस्टर परीक्षा के लिए मूल्यांकन प्रक्रिया में देरी की वजह से नतीजे घोषित होने में देरी हुई और इस दौरान अन्य विरोध प्रदर्शन हुए। हालाँकि, अब इन सभी मुद्दों को हल कर लिया गया है, दिल्ली यूनिवर्सिटी UG-PG (Nov-Dec) 2019 कल यानी 31 जनवरी 2019 को नतीजे जारी कर सकती है।