- यूपी बोर्ड की दसवीं व बारहवीं क्लास के नतीजे घोषित
- दसवीं क्लास में 80.07 प्रतिशत छात्र पास हुए।
- बारहवीं क्लास में 70.06 प्रतिशत स्टूडेंट्स को मिली कामयाबी।
- दोनों ही कक्षाओं में लड़कियां इस बार भी लड़कों से आगे।
- दसवीं क्लास में 83.98 फीसदी लड़कियां और 76.66 प्रतिशत लड़कों को मिली कामयाबी।
- बारहवीं क्लास में 76.46 प्रतिशत लड़कियां और 64.40 फीसदी लड़के पास।
- इस बार 58 लाख 6 हजार छात्रों ने किया था परीक्षा के लिए आवेदन।
री-इवेल्युएशन कराने का यह है तरिका
इसके अलावा अगर उम्मीदवारों को परीक्षा का री इवेल्युएशन करना है तो 500 रुपए का भुगतान करके उसे कराया जा सकेगा। UPMSP ने पिछले साल यानि 2018 में 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 29 अप्रैल 2018 को जारी किया था। UPMSP के मुताबिक 10वीं की परीक्षा में इस बार कुल 58,06,922 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थें। 10वीं की परीक्षा 7 फरवरी से 28 फरवरी के बीच 8,354 सेंटरों पर आयोजित की गई थी।
यह राज्य कर चुके हैं परीक्षा परिणाम घोषित
इसबार सबसे पहले बिहार विद्यालय परीक्षा समित (BSEB) के मैट्रिक (10th) कक्षा के परिणाम 6 अप्रैल को जारी किए गए थे। और अभी हाल ही में 22 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश स्कूली शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित किए है जिसमें 62 फीसदी छात्र सफल हुए हैं। बोर्ड के अध्यक्ष सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि परीक्षाओं में कुल 95,492 विद्यार्थी बैठे थे जिनसे 62.01 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं, जबकि 16,102 छात्रों का कंपार्टमेंट आया है। इस पर 2018 और 2017 की तुलना में कम छात्र पास हुए हैं।
Latest Education News