A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. यूपी बोर्ड रिजल्ट आने में होगी देरी, जानें कितने बजे आएंगे परीक्षा परिणाम

यूपी बोर्ड रिजल्ट आने में होगी देरी, जानें कितने बजे आएंगे परीक्षा परिणाम

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा इस संबंध में जानकारी अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की है।

<p>up board result 2019</p>- India TV Hindi
up board result 2019

उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षा बोर्ड शनिवार को 12:30 बजे की बजाय रिजल्ट 1:00 बजे के बाद रिजल्ट जारी करेगा। बोर्ड के अनुसार वह कक्षा 12वीं के नतीजे दोपहर 1 बजे और इसके बाद 1:30 बजे दसवीं के नतीजे घोषित कर सकता है। बोर्ड द्वारा इस संबंध में जानकारी अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की है। आप अपना परीक्षा परिणाम हालांकि कई वेबसाइट पर देख सकते है पर आप अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://www.upmsp.edu.in/ पर जरुर देखें क्योंकि अन्य वेबसाइट का पर उपलब्ध डेटा में गड़बड़ी भी हो सकती है।

up board result 2019

छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट http://www.upmsp.edu.in/, www.upresults.nic.in, https://results.gov.in/nicresults/index.aspx, http://upmspresults.up.nic.in/, http://www.indiaresults.com/select-state.htm पर जाकर चेक कर सकेंगे। यूपी बोर्ड की 10वीं का रिजल्ट चेक एसएमएस के द्वारा भी मिल जाएगा।

UP Board 10th Result SMS द्वारा ऐसे करें चैक

10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए आपको UP10 < अपना रोल नंबर> लिखना होगा और इसे 56263 पर भेज देना होगा। इसके बाद आपको एसएमएस द्वारा भी परिणाम  मिल जाएगा।

री-इवेल्युएशन कराने का यह है तरिका

इसके अलावा अगर उम्मीदवारों को परीक्षा का री इवेल्युएशन करना है तो 500 रुपए का भुगतान करके उसे कराया जा सकेगा। UPMSP ने पिछले साल यानि 2018 में 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 29 अप्रैल 2018 को जारी किया था। UPMSP के मुताबिक 10वीं की परीक्षा में इस बार कुल 58,06,922 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थें। 10वीं की परीक्षा 7 फरवरी से 28 फरवरी के बीच 8,354 सेंटरों पर आयोजित की गई थी।

Latest Education News