A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. BPSC Recruitment 2020: बिहार लोक सेवा आयोग दे रहा नौकरी का मौका, जल्द करें अप्लाई

BPSC Recruitment 2020: बिहार लोक सेवा आयोग दे रहा नौकरी का मौका, जल्द करें अप्लाई

जिन युवाओं को सरकारी नौकरी की तलाश है, उनके लिए बड़ा मौका सामने आया है। दरअसल बिहार लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट इंजीनियर (असैनिक) पदों पर वैकेंसी निकाली है। बिहार सरकार द्वारा कई पदों के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी की है।

<p>bpsc</p>- India TV Hindi
bpsc

BPSC Recruitment 2020: जिन युवाओं को सरकारी नौकरी की तलाश है, उनके लिए बड़ा मौका सामने आया है। दरअसल  बिहार लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट इंजीनियर (असैनिक) पदों पर वैकेंसी निकाली है। बिहार सरकार द्वारा कई पदों के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी की है।  जो उम्मीदवार इस नौकरी के लिए योग्य और इच्छुक हैं  वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर 25 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।

पदों का विवरण :
असिस्टेंट इंजीनियर (असैनिक)      31 पद   

महत्वपूर्ण तिथियां -

  • आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि - 11 मार्च,  2020
  • रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि -  25 मार्च,  2020
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि - 30 मार्च,  2020
  • ऑनलाइन आवेदन जाम करने की अंतिम तिथि- 09 अप्रैैैैल, 2020

ऐसे करें आवेदन :
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आगे की चयन प्रक्रिया के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंट भी सुरक्षित रख लें।

Latest Education News