GOVERNMENT JOBS 2020: 6 बड़ी भर्तियों के फार्म, तुरंत करें अप्लाई
हम यहां आपको उन सभी नौकरियों के बारे में सटीक जानकारी देंगे।

RSMSSB PATWARI RECRUITMENT 2020: राजस्थान सबॉर्डिनेट एंउ मिनिस्टीरियल सर्विसेस सेलेक्शन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी) ने पटवारी के 4421 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार नौकरी के लिए योग्य और इच्छुक है, वे 20 जनवरी 2020 से आरएसएमएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in या sso.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आवेदन 19 फरवरी 2020 तक ही कर सकते हैं। बता दें कुल 4,421 पदों में से 3,815 पद नॉन ट्राइबल सब प्लान के लिए और 606 पद ट्राइबल सब प्लान के लिए हैं