ISRO Recruitment 2020: इसरो में निकली इन पदों पर बंपर नौकरियां, जल्द करें अप्लाई
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने टेक्निशियन, ड्राफ्ट्समैन, टेक्निकल असिस्टेंट, साइंटिफिक असिस्टेंट, लाइब्रेरी असिस्टेंट, हिंदी टाइपिस्ट, कैटरिंग अटेंडेट, कुक, फायरमैन, हैवी व्हीकल ड्राइवर और लाइट व्हीकल ड्राइवर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे है।

ISRO Recruitment 2020- आवेदन कैसे करें:
इच्छुक उम्मीदवार इसरो यूआर राव सैटेलाइट सेंटर (URSC) भर्ती 2020 के लिए निर्धारित प्रारूप के माध्यम से 06 मार्च 2020 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। इसरो भर्ती 2020 के माध्यम से विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ISRO के ऑफिशियल वेबसाइट www. isro.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। उम्मीदवार 15 फरवरी 2020 से, 06 मार्च 2020 तक या उससे पहले अपने आवेदन ऑनलाइन सबमिट कर सकते है।