GOVERNMENT JOBS 2020: यूपीएससी, रेलवे, बैंक, भारतीय डाक समेत कई विभागों में निकली हैं बंपर नौकरियां, ऐसे करें अप्लाई
जो युवा सरकारी नौकरी की तलाश में हैं। उन्हे अब और परेशान होने की जरूरत नही है।

UPSC Recruitment 2020 : संघ लोक सेवा आयोग में कई पदों पर ये भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि कुल 418 पदों पर ये आवेदन निकाले गए हैं। इनके लिए अंतिम तिथि 28 जनवरी, 2020 है।
Sainik School Recruitment 2020: यूपी के सैनिक स्कूल में वैकेंसी उत्तर प्रदेश के झांसी में सैनिक स्कूल में कई पदों पर भर्तियां होनी हैं. जिसमें असिस्टेंट मास्टर, नर्सिंग सिस्टर, वार्ड बॉय समेत कई पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। विभिन्न पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों की योग्यता भी अलग-अलग है। सभी पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2020 है।
SBI Recruitment 2020: एसबीआई यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं।आपको बता दें कि स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर और क्लेरिकल कैडर के 106 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। भारतीय स्टेट बैंक में आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 12 फरवरी 2020 निर्धारित की गई है।