A
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. SARKARI NAUKARI: केंद्र सरकार में शिक्षकों के लिए निकली 2300 से ज्यादा नौकरियां, यहां करें अप्लाई

SARKARI NAUKARI: केंद्र सरकार में शिक्षकों के लिए निकली 2300 से ज्यादा नौकरियां, यहां करें अप्लाई

नवोदय विद्यालय ने हाल ही में एक नोटिफिकेशन जारी करके जानकारी दी कि एनवीएस में 2370 पदों पर भर्ती होगी।

<p>sarkari nukari</p>- India TV Hindi
sarkari nukari

SARKARI NAUKARI: नवोदय विद्यालय ने हाल ही में एक नोटिफिकेशन जारी करके जानकारी दी कि एनवीएस में 2370 पदों पर भर्ती होगी। इन पदों पर होने वाली भर्ती के जरिए एनवीएस पीजीटी, टीजीटी, एलडीसी और अन्य पदों को पूरा करेगा। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तारीख 9 अगस्त 2019 है। उम्मीदवार इन पदों पर रजिस्ट्रेशन के लिए एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट www.navodaya.gov.in से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके साथ ही उम्मीदवार अपनी आवेदन प्रक्रिया 12 अगस्त 2019 तक पूरी कर सकेंगे।

नवोदय विद्यालय समिति ने इस भर्ती के बार में अखबार में विज्ञापन देकर भी जानकारी दी थी। नवोदय विद्यालय में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा जो 05 सितंबर से 10 सितंबर 2019 को आयोजित की जाएगी। इसके बाद उम्मीदवार लिखित परीक्षा पास करने के बाद कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) परीक्षा देंगे और इसके बाद इंटरव्यू के लिए बुलाए जाएंगे।

एनवीएस भर्ती के लिए पदों का विवरण

  • प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) (ग्रुप- बी) -1154
  • पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) (ग्रुप-बी) – 430
  • शिक्षकों की विविध श्रेणी (समूह – बी) – 564 (संगीत, कला, पीईटी पुरुष, पीईटी महिला, लिब)
  • लोअर डिवीजन क्लर्क (ग्रुप – सी) – 135
  • महिला स्टाफ नर्स (समूह – बी) – 55
  • कैटरिंग असिस्टेंड (समूह – सी) – 26
  • असिस्टेंड कमिशनर (ग्रुप ए) – 5
  • लीगल असिस्टेंड (समूह – सी) – 1

एनवीएस पदों के लिए आवेदन शुल्क

  • असिस्टेंड कमिशनर- 1500
  • शिक्षक और स्टॉफ नर्स -1200
  • लीगल असिस्टेंड, कैटरिंग और एलडीसी – 1000

आयु सीमा:

  • सहायक आयुक्त (ग्रुप-ए) – 45 वर्ष
  • स्नातकोत्तर शिक्षक (पीजीटी) (ग्रुप-बी) – 40 वर्ष
  • शिक्षकों की विविध श्रेणी (ग्रुप-बी) – 35 वर्ष
  • म्यूजिक – 35 साल
  • महिला स्टाफ नर्स (ग्रुप बी) – 35 वर्ष
  • लीगल असिस्टेंट (ग्रुप सी) – 18 से 32 वर्ष
  • कैटरिंग असिस्टेंट (ग्रुप सी) – 35 वर्ष

Latest Education News